फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of attack on Minister Nandi: Statement of former MLA Vijay Mishra recorded

मंत्री नंदी पर हमले का मामला: पूर्व विधायक विजय मिश्र का बयान दर्ज, बोले-राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में फंसाया गया

Wed, 11 Dec 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

आगरा जेल से पेशी के लिए इलाहाबाद जिला अदालत लाए गए विजय मिश्र ने सवालों के जवाब दिए। एमपीएमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक से 142 सवाल पूछे गए जिसमें अधिकांश प्रश्नों का जवाब उन्होंने दिया। विजय मिश्र ने अपने बयान में कहा कि उन्हें राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते फंसाया गया है।

विज्ञापन
Case of attack on Minister Nandi: Statement of former MLA Vijay Mishra recorded
विजय मिश्रा, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर हुए प्राण घातक हमले के मामले में आरोपी बनाए गए ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र का बयान दर्ज किया गया। आगरा जेल से पेशी के लिए इलाहाबाद जिला अदालत लाए गए विजय मिश्र ने सवालों के जवाब दिए। एमपीएमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक से 142 सवाल पूछे गए जिसमें अधिकांश प्रश्नों का जवाब उन्होंने दिया। विजय मिश्र ने अपने बयान में कहा कि उन्हें राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते फंसाया गया है।

विज्ञापन


मंत्री नंदी के ऊपर हुए हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। वह अपने गवाही के समर्थन में गवाह और सबूत पेश करेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर हमले के मामले में बुधवार को विशेष न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा हाजिर हुए। एमपी एमएलए की विशेष न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल के समक्ष मामले की सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

बता दें कि 12 जुलाई 2010 को कोतवाली थाना क्षेत्र में नंदी की हत्या करने की कोशिश की गई थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में सुरक्षा गार्ड राकेश मालवीय, संजय सिंह, अनुज पांडेय, प्रीतम सिंह, श्याम बाबू व नंदी से मिलने आए पत्रकार विजय प्रताप सिंह आदि घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान विजय प्रताप सिंह एवं राकेश मालवीय की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा, चाका ब्लाॅक के प्रमुख रहे दिलीप मिश्रा एवं राजेश पायलट सहित 15 अभियुक्त बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed