फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed three days later in the matter of 18 minors who were taken off Seemanchal Express, case transferred

Prayagraj : सीमांचल एक्सप्रेस से उतारे गए 18 नाबालिग के मामले में तीन दिन बाद केस, केस एएचटीयू को किया ट्रांसफ

Tue, 09 Sep 2025 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल और स्लीपर कोच में 18 बच्चे मिलने के मामले में राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीआरपी उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद केस को मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Case filed three days later in the matter of 18 minors who were taken off Seemanchal Express, case transferred
प्रयागराज जंक्शन पर सीमांचल एक्सप्रेस में छापेमारी कर उतारे गए बच्चे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल और स्लीपर कोच में 18 बच्चे मिलने के मामले में राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीआरपी उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद केस को मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) को स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 

आरोप है कि बिहार से बच्चों को बिना उनके माता-पिता की अनुमति के अवैध तरीके से सीमांचल एक्सप्रेस से ले जाया जा रहा था। जीआरपी पुलिस ने तीन बाद कार्रवाई की है। शुक्रवार को 42 बच्चों की तस्करी की सूचना पर कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी किया गया। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ, एएचटीयू और चाइल्ड लाइन की टीम ने जंक्शन प्लेटफार्म नंबर दो आई सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच और जनरल डिब्बे में छापा मारा।

विज्ञापन


इस दौरान 30 बच्चे ऐसे मिले जो पुलिस टीम का सही जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद सभी को नीचे उतार लिया गया। इन बच्चों के साथ कोई अभिभावक नहीं था। बच्चों का सत्यापन शुरू किया गया तो 18 नाबालिग मिले। ये भी बच्चे बिहार के कटिहार, अररिया, पूर्णिया आदि जिलों की रहने वाले हैं। शनिवार को इन सभी की काउंसलिंग रिपोर्ट तैयार सीडब्ल्सूयसी को सौंप दिया गया। वहीं, 18 में से नौ बच्चों को सोमवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि बाकी के बच्चों को जल्द सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed