फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against stepfather for raping a teenager

Prayagraj News: सौतेले पिता ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने के बाद हुआ खुलासा, केस दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 02:33 AM IST
सार

शिवकुटी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप उसके सौतेले पिता पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Case filed against stepfather for raping a teenager
इंदौर में छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवकुटी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप उसके सौतेले पिता पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। मामले की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन को दी गई। काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यही नहीं उसे धमकी भी दी कि इस बारे में किसी को न बताए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ई-रिक्शा चलाता है।

विज्ञापन

महिला ने दुष्कर्म और धर्मांतरण का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

एक महिला से दुष्कर्म व धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर फोन पर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे चंडीगढ़ ले जाकर दुष्कर्म किया। मऊआइमा थाने में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी युवक ने चार वर्षों तक उसे बंधक बनाकर रखा। हत्या की धमकी देकर उसका नाम बदलकर मुस्लिम नाम रखवा दिया। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अभिलेख भी तैयार कर लिया। आरोप है कि वह जब गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बृहस्पतिवार को वह किसी तरह भाग कर मऊआइमा थाने आई और युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रोगी युवती से दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

सरायअकिल इलाके की एक मानसिक रोगी युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़िता के पिता ने बताया की उसकी 20 वर्षीय बेटी मानसिक रोगी है। बुधवार शाम वह गांव के प्राइमरी स्कूल के पास बगीचे में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे एक गांव के रहने वाले आरोपी सूबेदार व हनुमान ने बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुन ग्रामीणाें को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता के साथ कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। शाम को एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने सीओ चायल अभिषेक कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed