{"_id":"67df06aa611a7be8a0013fdc","slug":"case-filed-against-five-for-suicide-girlfriend-arrested-naini-news-c-407-1-sald1001-610-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आत्महत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा, प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आत्महत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा, प्रेमिका गिरफ्तार
Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र के चका गांव निवासी रवि कुमार केसरवानी (28) को आत्महत्या के लिए विवश किए जाने को लेकर पिता अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मर्दापुर गांव निवासी विजय बहादुर एवं उसकी बेटी सीता, भदोही के दुर्गागंज बौरी बोझ निवासी सुजीत कुमार बिंद उसकी पत्नी रीता देवी एवं छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के प्रेमिका सीता को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित अशोक केसरवानी ने आरोप लगाया कि विजय कुमार बिंद अपनी बेटी से रवि की शादी कराने का झांसा देकर पैसा लेता था। इसके साथ सीता की बड़ी बहन रीता देवी भी अपने देवर के साथ 12 मार्च को हंडिया आकर 10 लाख रुपये रवि से शादी कराने के नाम पर ली थी। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा बेटे को प्रताड़ित कर ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी जा रही थी। इसका परिणाम बेटे के आत्महत्या का कारण बना। तीन पेज के सुसाइड नोट में रवि ने आत्महत्या के मामले का उल्लेख किया था। बृहस्पतिवार को रवि केसरवानी ने कमरा बंद कर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दे थी।