{"_id":"5e41bbec8ebc3ee5991be403","slug":"case-filed-against-arto-manager-sent-to-jail-allahabad-news-ald268142668","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के खिलाफ दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव में चेकिंग के दौरान एआरटीओ टीम व स्कूल प्रबंधन के बीच हुई मारपीट-तोड़फोड़ मामले में आखिरकार पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की। भाजपा विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से हाईवे जाम किए जाने व थाने के घेराव के बाद आधी रात एआरटीओ समेत दो नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी बीच गिरफ्तार किए गए स्कूल प्रबंधक को दोपहर में पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
परिवहन विभाग के एआरटीओ तृतीय सुरेश मौर्य शनिवार को प्रवर्तन दल की टीम के कांस्टेबल प्रभाकांत शुक्ला और भूपेंद्र सिंह के साथ पटेलनगर गांव स्थित एमऑरएस स्कूल एंड कॉलेज वाहनों की जांच करने पहुंचे थे। एआरटीओ श्री मौर्य की जांच में स्कूल की तीन बसों की फिटनेस फेल होने के साथ ही उसकी वैधता भी समाप्त पाई गई। स्कूल में संचालित मैजिक गाड़ी भी बगैर परमिट के पाई गई। आरोप है कि वाहनों के कागजात के बारे में पूछे जाने पर स्कूल प्रबंधक, वाहन प्रभारी समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। वाहन पर पथराव किया गया जिसमें एआरटीओ की सरकारी गाड़ी बोलेरो का शीशा टूट गया। बाद में उनकी तहरीर पर आरोपी स्कूल प्रबंधक, वाहन प्रभारी समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बलवा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया।
रविवार को झूंसी पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को पहले थाने बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। इसी को लेकर बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित लोग फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल की अगुवाई में झूंसी थाने पहुंचे तथा पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव शुरू कर दिया। सभी एआरटीओ पर भी केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने एसएसपी का हवाला देते हुए केस दर्ज करने से इंकार किया तो हाईवे पर चक्काजाम शुरू कर दिया गया। बाद में देर रात को स्कूल प्रबंधक अरविंद सिंह के बेटे अंकित की तहरीर पर एआरटीओ सुरेश मौर्य, मुकेश राय तथा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी बीच गिरफ्तार किए गए स्कूल प्रबंधक अरविंद सिंह को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।