फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against JE student for rape and abortion

Prayagraj News: जेई पर प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात कराने में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Case against JE student for rape and abortion
कैंट में रहने वाली प्रतियाेगी छात्रा ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने के आरोप में विद्युत विभाग में तैनात जेई पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया और बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन


छात्रा राजापुर में रहती है जो गैरजनपद की रहने वाली है। 2017 में उसकी पहचान सुनील कुमार मौर्या निवासी बनकट, थाना-कपसेठी, जनपद-वाराणसी से हुई। आरोप है कि 2021 में सुनील ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और इस तरह से झांसा देकर लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह गर्भवती हुई तो बहला फुसलाकर नोएडा स्थित अपने आवास पर ले गया और जबरदस्ती दवा खिला दी जिससे गर्भपात हो गया। हालत में सुधार होने पर उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने जल्द शादी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जुलाई 2023 में उसने अपना ट्रांसफर नोएडा सेक्टर 66 में करा लिया और फिर उसे वहां बुलाकर उसकी फोटो, वीडियो और प्राइवेट बातों को अपने फोन में रिकाॅर्ड कर लिया। फिर गालीगलौज करते हुए धमकाया। शिकायत पुलिस से करने पर चेहरा तेजाब से जलाने व परिवार की हत्या के साथ ऑडियो, वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। कैंट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed