फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against GST commissioner including wife after car collision

Prayagraj News : कार में टक्कर के बाद जीएसटी कमिश्नर पर पत्नी समेत केस

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
सार

मेहंदौरी कॉलोनी निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 14 मई की रात नौ बजे के करीब वह सिविल लाइंस से अपनी सेंट्रो कार से लौट रहे थे। घर के पास ही सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Case against GST commissioner including wife after car collision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवकुटी में दो कारों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। एजीए देवेश कुमार सिंह का आरोप है कि ड्राइवर की शिकायत लेकर जाने पर उन्हें मारा-पीटा गया और उनकी अंगूठी और दो हजार नकद छीन लिया गया। उन्होंने जीएसटी कमिश्नर सिद्धार्थ सिंह और आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात उनकी पत्नी व ड्राइवर के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन



मेहंदौरी कॉलोनी निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 14 मई की रात नौ बजे के करीब वह सिविल लाइंस से अपनी सेंट्रो कार से लौट रहे थे। घर के पास ही सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। बोलरो मोहल्ले में ही रहने वाले सिद्धार्थ सिंह की थी जो खुद पत्नी समेत सवार थे और इसे ड्राइवर चला रहा था।
विज्ञापन



वह शिकायत लेकर सिद्धार्थ के घर गए तो आरोप है कि उन्होंने खुद के अफसर होने की बात कहते हुए जेल भेजवाने की धमकी दी। विरोध पर उनकी पत्नी ने ललकारा तो उन्होंने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उनके ड्राइवर ने भी सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। साथ ही इस दौरान उनकी सोने की अंगूठी व दो हजार नकद छीन लिए गए। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी बारा में हैं तैनात
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी बनाए गए सिद्धार्थ सिंह जीएसटी कमिश्नर हैं और मौजूदा समय में वह प्रयागराज में तैनात हैं। उधर उनकी पत्नी नीरजा सिंंह आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर हैं जो मौजूदा समय में बारा सर्किल की प्रभारी हैं। घटना के बाद पति-पत्नी भी शिवकुटी थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। पुलिस ने फिलहाल ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसे देखा जा रहा है। तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed