{"_id":"60f5c44f49d1bf464522aec0","slug":"cars-were-roaming-around-with-fake-gold-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना लेकर घूम रहे थे कारसवार, मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना लेकर घूम रहे थे कारसवार, मुकदमा
Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
सार
- पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, पूरामुफ्ती मेें एक दिन पहले पकड़ा गया था, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
prayagraj news : पुरामुफ्ती में कार में सोना के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
पूरामुफ्ती में कारसवार पांच लोगों के कब्जे से बरामद डेढ़ किलो धातु सोना नहीं बल्कि तांबा व अन्य धातुओं का मिश्रण थी। सोमवार को जांच के दौरान यह बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए उन्हेें गिरफ्तार कर लिया।
पूरामु्फ्ती में एक दिन पहले मनौरी एयरफोर्स गेट के पास से तलाशी के दौरान कार से डेढ़ किलो पीली धातु बरामद हुई थी। कार में सवार लोगों ने इसे सोना बताया था और कहा था कि वह इसे असम से खरीदकर लाए हैं। कागजात न दिखा पाने की वजह से धातु जब्त कर ली गई थी। सोमवार को जांच कराए जाने पर पता चला कि यह सोना नहीं है।
जिसके बाद एक बार फिर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी फ्रॉड करने की नीयत से इसे लेकर घूम रहे थे। पूछताछ में वह अब भी यही कह रहे हैं कि वह इसे असम से तीन लाख में खरीदकर लाए लेकिन उनकी यह बात भी संदेह के घेरे में है। एसपी सिटी दिनेश कुमार ङ्क्षसंह ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। पकड़े गए लोगों में
विज्ञापन
तिलक सिंह निवासी चकबादशाहपुर चरवा कौशांबी, सूरज वर्मा निवासी बिहका पूरामुफ्ती जीटी रोड, धीरेंद्र पाल व विमलेश कुमार निवासी सैयद सरावा कौशांबी और रामधन निवासी हैदरगंज कौशांबी शामिल हैं।