{"_id":"581117a74f1c1b3924bc429c","slug":"carnival-descended-urban-hedonism-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्निवाल का उल्लास सहेजने उमड़े शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्निवाल का उल्लास सहेजने उमड़े शहरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। ‘अमर उजाला’ एवं आरंभ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सिविल लाइंस को नई उमंग देने वाले ‘दीपावली शॉपिंग कार्निवाल’ में बुधवार को गजब का जमावड़ा रहा। दीपावली से पहले पूरे उत्साह से शहरियों ने कार्निवाल संग शाम बिताई। कार्निवाल की मस्ती लेने और हिस्सा बनने के लिए लोगों में ऐसा जुनून दिखा कि शुरुआत से पहले ही लोग जुटे और मेला खत्म होने तक भी ‘वंस मोर’ की आस में जमे रहे। पूरे परिवार संग पहुंचे लोगों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया। बड़ों को तो मेला लुभाता ही रहा, बच्चों ने जाने का नाम ही नहीं लिया। लोग कभी कार्निवाल के मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां देखते रहे तो कभी मनोरंजक सैर का लुत्फ लेने के लिए तरह-तरह की सवारियों का रुख करते रहे।
सरदार पटेल मार्ग पर हॉट स्टफ चौराहे से लेकर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के पश्चिमी गेट तक और महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से बिग बाजार तक सड़क के दोनों ओर रोशनी की आकर्षक सजावट सभी को भा गई। लोगों ने परिवार संग तरह-तरह के स्टालों पर खरीदारी करने के दौरान लुभाती रोशनी को भी निहारा। महात्मा गांधी मार्ग के सभी पेड़ों पर की गई स्पॉट लाइट और बिजली की झालरों की सजावट अलग, अनूठी रही। अल्लापुर की शिवांगी-सौरभ, मीरापुर के अनिमेष-अंकिता, सोहबतियाबाग के सुधांशु-स्नेहा, तेलियरगंज के मृदुल-मानवी सहित तमाम शहरियों के लिए यह अनुभव लीक से हटकर मनोरंजक और यादगार रहा। खुशियों का यह मेला 27 अक्तूबर यानी आज विदा हो जाएगा। समापन पर कादिर भाई पटाखे वाले की ओर से शानदार रंगबिरंगी आतिशबाजी की जाएगी।
कार्र्निवाल के मंच का आकर्षण ऐसा रहा कि कोई उसके पास से हटने को तैयार ही नहीं। एक ओर जहां आम प्रतिभावान शहरियों ने कार्निवाल के मंच पर मौका मिलने पर खुशी जाहिर की, वहीं लोगों ने बड़े मन से पूरे समय तक मंच की बहुरंगी और विविधतापूर्ण प्रस्तुतियों को देखा। बच्चे और बड़े दोनों ही मंच पर मौका मिलने के लिए अनुरोध और अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
अनस के गेम प्ले से शुरुआत के बाद रॉक किनारा बैंड के कलाकारों ने गायन से श्रोताओं से नाता जोड़ा। रॉक टू स्टॉरडम का ग्रुप डांस भी सराहा गया। सिद्धार्थ और तुषार ने जमकर डांस किया तो आख्या का डांस भी कमाल का रहा। ड्रीम फाइटर ग्रुप की ओर से गणपति बप्पा मोरया पर ग्रुप डांस खूब रहा। दीपक डांस इंस्टीट्यूट के कलाकारों की ओर से हनुमान चालीसा पर ग्रुप डांस निराला रहा। इस दौरान निशांत श्रीवास्तव ने सुदामा पर मनोहारी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके तालियां बटोरीं। सात वर्ष के असित के बेजोड़ तबला वादन और रत्नप्रिया तथा पवन का बांसुरी वादन सम्मोहित करता रहा। अभिनव ने अपनी एंकरिंग से सभी को पूरे समय तक बांधे रखा।
कार्निवाल का मंच हुनरमंदों के नाम है। अगर आप में भी हुनर है तो फिर आज आखिरी मौका है, कार्निवाल के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएं, मंच आपका ही इंतजार कर रहा है। स्तरीय प्रस्तुतियों के साथ आप मोबाइल नंबर 8006036779 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित प्रस्तुतियों को मौका मिलेगा।
कार्निवाल के मंच पर ‘ट्राइ ऐंड विन’ के तहत सवालों का सही जवाब देने वालों को गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। समापन अवसर पर बृहस्पतिवार को भी शाम छह से दस बजे तक ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन, मिमिक्री, ऑरकेस्ट्रा सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां होंगी।
कार्निवाल के तहत टूंज के सहयोग से सिविल लाइंस स्थित टीवीएस ग्रीनलैंड के पास सजे किड्स जोन में बच्चों ने फुल इंज्वाय किया। बच्चों ने किड्स जोन में पहुंचने की जिद की और बारी-बारी से कार झूला, घोड़ी झूला सहित अपनी पसंद के दूसरे झूलों, बाउंसी पर खूब मस्ती की। इलेक्ट्रिक ट्रेन की सैर के लिए भी होड़ रही।
00
कभी हाथी तो कभी ऊंट की सवारी को रही होड़
तरह-तरह की सवारियों का लुत्फ लेने के लिए बच्चे और बड़े दोनों ही लालायित रहे। अल्लापुर की अनामिका, बैरहना की वैष्णवी, कटरा की मधुलिका आदि ने पूरे परिवार संग बग्घी की सवारी की। टैगोर पब्लिक स्कूल की विशाखा, सेंट मेेरीज की मारिया, सेंट एंथोनी की प्रियंका आदि ने हाथी की सवारी की। इसी तरह ड्रैगन वाले ई रिक्शे और ऊंट की सवारी के लिए भी हो़ड़ मची। लोगों ने कहा, शादी के मौके पर बग्घी दिखती है लेकिन सवारी का मजा आज लिया।
कार्निवाल में शॉपिंग के बाद हुए लकी ड्रा में अनिल और सुनील भाग्यशाली विजेता बने। ऊर्जा इंटरनेशनल के प्रोपराइटर विकास ने ड्रा निकाला और सुनील विजेता बने। इसी तरह सिसोदिया जेम्स में प्रोपराइटर उत्कर्ष ने ड्रा निकाला और अनिल मिश्रा ने बाजी मारी। विजेताओं को ‘अमर उजाला’ की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।
कार्निवाल से जुड़े सहयोगी प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने के बाद लकी ड्रा में शामिल होकर आप भी भाग्यशाली विजेता बन सकते हैं। आप विजेता बने तो आपको भी मिलेगा ‘अमर उजाला’ की ओर से गिफ्ट हैंपर।