फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Caretaker of doctor's farm house in Kaushambi was axed

कौशाम्बी में डॉक्टर के फार्म हाउस के केयरटेकर को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 28 Dec 2020 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Caretaker of doctor's farm house in Kaushambi was axed
कत्ल

पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला व शेरपुर गांव के मध्य स्थित चिकित्सक के फार्म हाउस की रखवाली करने वाले चौकीदार को एक बदमाश ने दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से काट डाला। बदमाश पखवाड़े भर पहले ही जेल से छूटकर आया है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला निवासी मो. यूनुस पेशे से चिकित्सक हैं। वह इन दिनों प्रयागराज के करेली कोतवाली के अटाला में परिवार के साथ रहते हैं। गौसपुर कटहुला और शेरपुर गांव के बीच स्थिति ससुर खदेरी नदी के किनारे उनका फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखरेख करेली (प्रयागराज) के नाजिम पुत्र सरवर अली करते थे।

विज्ञापन

Caretaker of doctor's farm house in Kaushambi was axed
हत्या

सोमवार की शाम को नाजिम अपनी स्कूटी से फार्म हाउस पहुंचा। इस दौरान वहां पहले से मौजूद गौसपुर कटहुला निवासी मो. चांद पुत्र अज्ञात चारपाई पर लेटा हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि चांद ने कुल्हाड़ी लेकर नाजिम को दौड़ा लिया। जब तक नाजिम अपने आप को बचा पाता तब तक चांद ने ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने पर नाजिम नीचे गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद भी चांद नहीं पसीजा और नाजिम के शरीर पर कई वार करने के बाद वह भाग गया। घटना देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस नाजिम को इलाज के लिए ले जाती, इससे पहले उसकी की मौत हो गई।

Caretaker of doctor's farm house in Kaushambi was axed
Murder
पुलिस की सूचना पर नाजिम के घरवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने नाजिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बताते हैं कि चांद कुख्यात अपराधी है। साल भर पहले कातिलाना हमले के मामले में वह जेल गया था। पखवाड़े भर पहले ही वह जमानत पर छूटा है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

चांद और नाजिम की रंजिश की वजह साफ नहीं

गौसपुर कटहुला गांव में नाजिम की हत्या मामले में रंजिश की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस के अलावा गांव के लोग भी हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। जिस तरीके से नाजिम को मौत के घाट उतारा गया, उससे साफ है कि कातिल ने उसकी हत्या करने का पूरा इरादा बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed