{"_id":"599203e24f1c1b11468b4664","slug":"car-stops-showing-black-flags-to-minister-12-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी रोक स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे दिखाए, 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी रोक स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे दिखाए, 12 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत पर दिए बयान पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को सोमवार दोपहर इलाहाबाद आने पर समाजवादी छात्र सभा के विरोध का सामना करना पड़ा। सभा से जुड़े युवकों ने दोपहर करीब दो बजे तेलियरगंज में पहले पेट्रोल पंप के सामने अचानक सामने आकर मंत्री के काफिले के वाहनों को रोक लिया। वे काले झंडे लहराते हुए नारे लगाने लगे तो गोविंदपुर चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी युवकों से खींचतान हो गई। युवकों ने वहां हंगामा करते हुए मंत्री की गाड़ी को चौतरफा घेरकर झंडे लहराए। यहां तक कि गाड़ी पर भी चढ़ने की कोशिश की। काफिले में चल रही एस्कार्ट की जिप्सी से उतरे पुलिसकर्मियों और भाजपा नेताओं ने आकर युवकों को हटाया तब जाकर काफिला वहां से आगे बढ़ा।
मगर काफिला जैसे ही एमएनएनआईटी गेट के पास पहुंचा तो वहां समाजवादी छात्र सभा के दूसरे दल ने भी सामने आकर झंडे लहराते हुए गाड़ियों को रोक लिया। यहां सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस बल ने युवकों को घेरा तो पुलिस से उनकी खींचतान होने लगी। पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अरविंद सरोज, उदय यादव, अवनीश यादव, अभिषेक यादव, संदीप यादव, अंकुश यादव, अविनाश विद्यार्थी, विजयकांत यादव समेत 12 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को इन छात्रों को जमानत पर पुलिस ने रिहा कर दिया। सभा के युवकों ने पहले ममफोर्डगंज में विरोध प्रदर्शन की सोची थी लेकिन वहां पुलिस ने घेरा तो दो गुट में बंटकर तेलियरगंज पहुंच गए। इससे पहले रविवार को क्लाइव रोड सिविल लाइंस स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर भी समाजवादी छात्र सभा के युवकों ने अंडे और टमाटर फेंके थे। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।