फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car of gang leader and former block chief Dilip Mishra confiscated

Prayagraj : माफिया दिलीप मिश्रा पर फिर कसा शिकंजा, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की कार

Thu, 11 Jul 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 07:12 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को उनकी क्रिएटा कार को कुर्क कर लिया। उसे औद्योगिक क्षेत्र थाने में दाखिल करा दिया गया है। कार का इस्तेमान उसके परिवार के लोग कर रहे थे।

विज्ञापन
Car of gang leader and former block chief Dilip Mishra confiscated
दिलीप मिश्र माफिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख और गैंग लीडर दिलीप मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वह बीते चार साल से फतेहगढ़ जेल में बंद है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को उनकी क्रिएटा कार को कुर्क कर लिया। उसे औद्योगिक क्षेत्र थाने में दाखिल करा दिया गया है। कार का इस्तेमान उसके परिवार के लोग कर रहे थे।

विज्ञापन

औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा गैंगस्टर समेत कई मामले में बीते चार साल से फतेहगढ़ जेल में बंद है। बीते कई महीने से उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई थम गई थी।

विज्ञापन


बीते माह पुलिस ने उन पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन पर कायम गैंगस्टर एक्ट की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष महेश मिश्रा का कहना है कि 2020 से दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल में बंद है। बता दें कि बीते साल थाना क्षेत्र के एक भूखंड को भी कार्रवाई के दौरान कुर्क किया गया था। विवेचना के दौरान दिलीप की बेनामी संपत्ति में क्रिएटा कार मिली है, जिसकी कीमत 7.25 लाख रुपये है। बृहस्पतिवार को कार को कुर्क कर लिया गया है। इस कार को उनके परिवार वाले इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed