फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car of Ashraf, brother of former MP Atiq, attached under Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई पूर्व सांसद अतीक के भाई अशरफ की कार

Mon, 18 Jan 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car of Ashraf, brother of former MP Atiq, attached under Gangster Act
prayagraj news : पुलिस ने बरामद की अतीक के भाई अशरफ की कार। - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के भाई अशरफ के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। अतीक के चकिया स्थित कार्यालय के पीछे खड़ी उसकी कार को कुर्क कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर धूमनगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


अशरफ समेत 14 लोगों पर 2018 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा धूमनगंज थाने में दर्ज किया गया था। इसमें उसके साथ ही आबिद, तोता समेत अन्य लोग नामजद हैं। मामले की विवेचना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर कर रहे हैं, जो आरोपियों की संपत्ति का पता लगाने में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें अशरफ की कार के बारे में पता चला जिसे कुर्क करने संबंधी रिपोर्ट पूर्व में ही जिला प्रशासन को भेज दी गई थी। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पुलिस इस कार की तलाश में जुटी थी। रविवार को पता चला कि अशरफ की कार अतीक के चकिया स्थित कार्यालय के पीछे खड़ी है। जिसके बाद धूमनगंज पुलिस ने कार को कुर्क कर कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार को कुर्क कर कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 साल पहले खरीदी गई थी कार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अशरफ की जिस गाड़ी को पुलिस ने रविवार को कुर्क किया, वह टोयोटा की कोरोला है। 27 साल पहले इसे अशरफ के नाम से खरीदा गया था। जुलाई 1993 में इस गाड़ी का पंजीकरण आरटीओ कार्यालय में कराया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि अतीक के जिस कार्यालय पर पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है, वहां गाड़ी दो साल से भी ज्यादा वक्त से खड़ी रही और किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed