{"_id":"5d7bec9e8ebc3e0178341020","slug":"car-dragged-child-till-25-kilometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: कार ने मारी छात्र को टक्कर, 25 किलोमीटर तक फंसा रहा शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: कार ने मारी छात्र को टक्कर, 25 किलोमीटर तक फंसा रहा शव
Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
शिवम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे पांचवीं कक्षा के छात्र शिवम को टक्कर मार दी। छात्र अपनी साइकिल समेत बोनट के निचले हिस्से में फंस गया। लोगों ने दौड़ाया तो कार चालक ने गाड़ी लेकर भाग निकला। 25 किलोमीटर तक छात्र घसीटता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। कार को फतेहपुर के कटोघन टोल प्लाजा के पास रोका जा सका। चालक की जमकर पिटाई की गई। नाराज ग्रामीणों ने सैनी कोतवाली के सामने जाम लगा दिया।
सैनी इलाके के केसारी गांव का शिवम सोनकर पुत्र ताराचंद्र कमासिन स्थित संत गाडगे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था, गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही कौशाम्बी से फतेहपुर की ओर जा रही एक बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। शिवम साइकिल समेत बोनट के निचले हिस्से में फंस गया। लोगों ने देखा तो उसे बाइक और अन्य वाहनों से दौड़ा लिया। यह देख चालक ने स्पीड बढ़ा दी। शिवम चीखता रहा। कुछ देर में उसकी सांसें थम गईं लेकिन, वह कार में फंसा रहा।
चालक उसे घसीटते हुए वहां से करीब 25 किलोमीटर दूर फतेहपुर जिले के खागा इलाके में पड़ने वाले कटोघन टोल प्लॉजा तक ले गया। प्लॉजा पर जाम की वजह से उसे कार रोकनी पड़ी। तब तक पीछा कर रहे लोग वहां पहुंच गए। कार में चालक समेत दो लोग बैठे थे। उनकी जमकर पिटाई की गई। शिवम का शव क्षत विक्षत हो गया था। उसे बाहर निकाला गया। चालक राजमणि मिश्रा समेत दोनों को पकड़ लिया गया। उधर घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सैनी कोतवाली के सामने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस आक्रोशित लोगों को बताया कि आरोपी पकड़ गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम खत्म हो पाया।
विज्ञापन
अजुहा तक जीवित था छात्र, लोगों ने सुनी थीं चीख, कार चालक ने दिखाई अमानवीयता, नहीं रोकी गाड़ी
केसारी गांव में कार ने शिवम को टक्कर मारी तो वह साइकिल समेत बोनट के निचले हिस्से में फंस गया। साइकिल फंसी होने की वजह से तेज आवाज हो रही थी लेकिन कार चालक ने अमानवीयता दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोकी। उस समय तक कई लोग कार का पीछा कर चीख रहे थे कि बच्चा कार में ही फंसा है लेकिन, चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।
लोगों का कहना है कि शिवम की चीखें अजुहा कस्बे तक सुनाई दीं। घटनास्थल से अजुहा की दूरी तकरीबन 13 किलोमीटर है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शिवम 13 किलोमीटर तक जीवित था। पीछा कर रहे लोगों ने बहुत प्रयास किया लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। कोई भी कार के करीब पहुंचता तो चालक गाड़ी की रफ्तार और तेज कर देता। अगर उसने तुरंत गाड़ी रोक दी होती तो शिवम को बचाया जा सकता था।
कार चालक राजमणि मिश्रा को पकड़कर पीटा गया। उसने बताया कि वह कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला है। वह अपने साढ़ू की अस्थियां विसर्जित करने कड़ा के कुबरी घाट गया था। लौटते वक्त हादसा हुआ। उस समय कार पर दो लोग सवार थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजमणि का कहना था कि उसे बच्चे के फंसे होने की जानकारी ही नहीं थी। जबकि वैगन-आर जैसी छोटी कार में किसी के साइकिल समेत फंसे होने की जानकारी न हो पाना संभव नहीं है।
सैनी कोतवाली प्रभारी, उमेश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को घटना के बाद ही अजुहा चौकी पुलिस ने टोल प्लॉजा से गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।