फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car collides with truck in Kokhraj, two brothers died

कोखराज में ट्रक से भिड़ी कार, दो भाइयों की मौत

Sun, 02 Aug 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck in Kokhraj, two brothers died
Car collides with truck in Kokhraj, two brothers died - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज में ट्रक से भिड़ी कार, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

कानपुर से मिर्जापुर लौट रहे थे ट्रैवल एजेंसी संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी (कौशाम्बी)। कोखराज कोतवाली के समीप शनिवार भोर कार के ट्रक से टकरा जाने के दौरान कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले दोनों भाई कानपुर से वापस अपने घर मिर्जापुर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत शाहपुर चौसा गांव निवासी विजयराज मिश्रा (32) पुत्र स्व. श्यामजीत मिश्रा ट्रैवल्स एजेंसी चलाता था। विजयराज के साथ उसका छोटा भाई विकास मिश्रा (27) भी कारोबार में हाथ बंटाता था। शुक्रवार को दोनों भाई कारोबार के सिलसिले में अपनी कार से कानपुर गए थे। रात को दोनों अपने घर लौट रहे थे। कोखराज कोतवाली के समीप जैसे ही उनकी कार पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने बिना संकेत दिए गाड़ी मोड़ दी। इससे पीछे आ रहे कार सवार ट्रक से भिड़ गए। हादसा देख कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। मौके पर कोखराज इंस्पेक्टर बलराम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस घायलों को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रही थी कि दोनों सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। गाड़ी के कागजात व मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से शवों की शिनाख्त हो सकी। मामले में विजयराज के साले दीप नारायण की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। जल्द की चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed