फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car - bus collision in the organically , blockade

कार-बस में टक्कर के बाद बवाल, चक्काजाम

Tue, 13 Oct 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
नैनी (इलाहाबाद)। यमुनापार में अरैल मोड़ पर सोमवार शाम सिटी बस और कार में टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। कार सवार ने बस चालक को लात घूंसो से पीटा और कार में खींचकर उठा ले गया। बस चालक को एक कमरे में बंद कर पीटा गया। घटना की जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में बस चालकों ने अरैल मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी होने इंस्पेक्टर नैनी समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के आधे घंटे बाद कमरे में बंद चालक को छुड़ाया गया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ नैनी थाने में रिपोर्ट लिखी जा रही है।
विज्ञापन


सिटी बस का चालक संजय मिश्र सोमवार शाम को कचहरी से सवारी भरकर कोंहड़ार घाट जा रहा था। अरैल मोड़ पर अचानक सामने से बाइक सवार के आ जाने पर ब्रेक लगाई। जिसके चलते पीछे चल रही लाल रंग की कार बस से टकरा गई। बस से टक्कर लगने के बाद कार सवार नीचे उतरा और चालक संजय मिश्र को कॉलर पकड़कर बस से नीचे खींच लिया। बीच सड़क पर चालक को लात-घूंसों से पीटने लगा। सवारी और दूसरे लोग बीचबचाव करने दौड़े तो कार सवार युवक संजय को जबरन कार में उठा ले गया। इसके बाद कार चालक लौट कर अरैल मोड़ चौराहे पर आ गया। बस चालक की पिटाई और अपहरण की  खबर पता चलने पर दर्जनों बस चालक पहुंच गए। बस सड़क पर खड़ी कर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


 चक्काजाम और बस चालक के अपहरण की जानकारी होने पर कई थानों की फोर्स के साथ इंस्पेक्टर नैनी पहुंच गए। पुलिस को पता चला कि बस चालक को अरैल के करबला गांव में एक कमरे में बंद कर रखा गया। तब पुलिस ने घेरेबंदी कर अगवा बस चालक संजय मिश्र को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी कार सवार को भी पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी सवार मो. नसीम है। उसके खिलाफ नैनी पुलिस रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed