फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Capsicum became more expensive than apples coming from Shimla

सब्जी के कीमतों में उछाल : शिमला से आ रहे सेब से ज्यादा महंगी हुई शिमला मिर्च

Tue, 02 Aug 2022 09:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 09:29 AM IST
सार

मानसून आने के बाद से ही सब्जियों के दाम में बढ़त जारी है। लेकिन बीते एक सप्ताह के दौरान ही सब्जियों के दाम में एकबारगी खासा इजाफा हो गया है। सबसे ज्यादा आग हरी सब्जी के दाम में लगी है।

विज्ञापन
Capsicum became more expensive than apples coming from Shimla
Prayagraj News : सब्जियों के दामों में उछाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आटा, दाल एवं अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ जाने से रसोई का बजट लोगों का गड़बड़ा रहा है। अब रही सही कसर बाजार में सब्जियों की कीमतों में आए उछाल ने पूरी कर दी है। बीते एक सप्ताह के दौरान ही आलू समेत तमाम हरी सब्जियों की कीमतों में खासा उछाल आया है। कुछ सब्जियों के दाम एक सप्ताह में ही दोगुना हो गए हैं।

विज्ञापन



मानसून आने के बाद से ही सब्जियों के दाम में बढ़त जारी है। लेकिन बीते एक सप्ताह के दौरान ही सब्जियों के दाम में एकबारगी खासा इजाफा हो गया है। सबसे ज्यादा आग हरी सब्जी के दाम में लगी है। पिछले सप्ताह 45 से 60 रुपये किलो में बिक रहे परवल के दाम 90 से 100 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। यही स्थिति भिंडी की भी है। एक सप्ताह में ही भिंडी के दाम फुटकर बाजार में तकरीबन दो गुना बढ़े हैं।
विज्ञापन



शहर की तमाम सब्जी मंडियों में भिंडी 50 से 60 रुपये किलो में मिल रही है। नेनुआ के दाम भी 20 रुपये किलो से बढ़कर 30 से 40 रुपये हो गए हैं। लौकी प्रति नग 20 से 40 रुपये में उपलब्ध है। इस बीच आलू के दाम में भी इजाफा हुआ है। सोमवार को मुंडेरा थोक मंडी में जी-4 आलू का दाम 20 रुपये किलो रहा, जबकि फुटकर में यही आलू अब 30 से 35 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर का दाम है कई दिन से स्थिर 

Capsicum became more expensive than apples coming from Shimla
टमाटर - फोटो : अमर उजाला।

राहत की बात यह है कि टमाटर के दाम बीते कुछ दिनों से स्थिर हैं। थोक मंडी में टमाटर 15 से 20 एवं फुटकर में 25 से 35 रुपये किलो में मिल जा रहा है। हरी  मिर्च का दाम भी 100 रुपये किलो होने से लोग परेशान हैं। इसी तरह शिमला मिर्च 130 से 150 रुपये किलो हो गई, जबकि शिमला से आने वाले सेब के दाम 100 से 120 रुपये किलो ही हैं। गृहणी रुचि छावड़ा ने बताया कि महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि घर का बजट ही संभालना मुश्किल हो रहा है। उधर, फल सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुमार कुशवाहा का कहना है कि बारिश की वजह से लोकल हरी सब्जियों की अवाक कम होने से उसका रेट बढ़ा है। अगर प्रयागराज में बाढ़ आई तो सब्जियों का दाम और ज्यादा बढ़ जाएगा।

मंडी में हर रोज आ रहा दो ट्रक हिमाचली सेब

Capsicum became more expensive than apples coming from Shimla
Prayagraj News : इलाहाबाद की मंडी में हिमाचल से पहुंचा सेब। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज की थोक मंडी मुंडेरा में सेब की आवक बीते कुछ दिनों से बढ़ गई है। अभी यहां हिमाचली सेब ज्यादा आ रहा है। हिमाचल में भी शिमला और उसके आसपास का सेब ही प्रयागराज केे बाजार में छाया हुआ है। फल के थोक आढ़ती बच्चा यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से औसतन दो ट्रक सेब प्रयागराज आ रहा है। अभी एक पेटी सेब का दाम थोक में एक हजार रुपये है।


एक पेटी में 15 किलो सेब रहता है। वहीं फुटकर बाजार में सेब के दाम 100 से 120 रुपये किलो हैं। जल्द ही कश्मीरी सेब भी यहां आने शुरू हो जाएंगे। शहर केे बाजार में अलग-अलग दाम होने के बारे में आढ़ती मुन्ना कुशवाहा बताते हैं कि लोकल ट्रांसपोर्ट का किराया ज्यादा होने की वजह से ही जो सेब 80 से 90 रुपये किलो में बिकने चाहिए, उसके फुटकर कारोबारी 100 से 120 रुपये वसूल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed