फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   candidates who had selected starting are hopeless due to job loss

69000 शिक्षक भर्तीः हाथ आई नौकरी जाने से पूर्व चयनितों में निराशा

Wed, 14 Oct 2020 11:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
candidates who had selected starting are hopeless due to job loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। 12 अक्तूबर को जारी 31277 सहायक अध्यापकों की सूची में चयनित अभ्यर्थी भी असमंजस में हैं तो पूर्व में चयनित और इस बार सूची से बाहर होने वालों में गहरी निराशा है। सिविल सेवा, पीसीएस, खंड शिक्षा अधिकारी एवं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर हो गए बेरोजगारों के लिए प्राथमिक विद्यालयों के लिए निकली 69000 सहायक अध्यापक भर्ती से बड़ी उम्मीदें थीं। सूची से बाहर होने वाले अभ्यर्थियों ने सरकार की नौकरी देने वालों से अधिक को निराश करने की नीति पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में 37339 अभ्यर्थियों को बाहर करके 31277 को नौकरी देने पर इन अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ही परीक्षा दी, एक साथ परिणाम आया फिर नियुक्ति प्रक्रिया से उन्हें बाहर क्यों किया गया। जून में घोषित मेरिट में चुने गए भदोही के प्रतियोगी छात्र उमेश कुमार दुबे लगातार पीसीएस सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। वह पीसीएस एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में साक्षात्कार तक पहुंच चुके हैं। अब एक अदद नौकरी के लिए प्राथमिक विद्यालय की 69000 शिक्षक भर्ती से उम्मीद थी। वह भी हाथ आकर चली गई।
विज्ञापन


चित्रकूट में पूर्व में चयनित धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आखिर में कितना इंतजार किया जाए। पहले ही सरकार की देरी के चलते डेढ़ साल तक कोर्ट में मामला फंसा रहा। रिजल्ट आया तो सरकार के गलत निर्णय के कारण चयन सूची में आने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नौकरी की उम्मीद लिए इन युवाओं ने प्राथमिक शिक्षक की नौकरी से भविष्य के सपने संजोए थे, वह भी टूट गया। विकास मिश्र का लखीमपुर खीरी में चयन हुआ था, वह भी अब इस भर्ती से नाउम्मीद दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed