फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates sought information from BSA to answer to High Court

हाईकोर्ट को जवाब देने के लिए बीएसए से मांगी अभ्यर्थियों की जानकारी

Sat, 12 Dec 2020 01:29 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Candidates sought information from BSA to answer to High Court
शिक्षक भर्ती

परिषदीय विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में संशोधन के संबंध में हाईकोर्ट में आशुतोष श्रीवास्तव एवं अन्य की याचिका पर कोर्ट में जवाब देने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से संशोधन प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मांगी है। संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस मामले में 14 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई है।संयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेश में सभ्री बेसिक शिक्षा अधिकारियों से तत्काल जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन



शासनादेश के अनुसार आज मिल सकता है नियुक्ति पत्र
प्रयागराज। ऑनलाइन आवेदन एवं अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों में अंतर होने के बाद शासन की ओर से संशोधन की अनुमति दिए जाने के बाद दो दिन की काउंसलिंग के बाद शनिवार को त्रुटि संशोधन के बाद लगभग 90 फीसदी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल सकता है। जनपद में कुल 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन संशोधन के लिए दावेदारी की थी। बीएसए संजय कुशवाहा का कहना हे कि शनिवार अथवा रविवार को नियुक्ति पत्र जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed