{"_id":"5ecc250e1f0740617717037f","slug":"candidates-got-permission-to-amend-mobile-number-in-69000-assistant-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 सहायक अध्यापक भर्ती में अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर में संशोधन की मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर में संशोधन की मिली अनुमति
Tue, 26 May 2020 10:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के मोबाइल नंबर में संशोधन करके ऑनलाइन आवेदन की अनुमति मिल गई है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इन अभ्यर्थियों का कहना था कि डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर भरा था, किसी कारण से बंद हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मोबाइल नंबर में संशोधन के लिए शासन के बेसिक शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गई थी। शासन की अनुमति मिलते ही बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर सूचना देकर अभ्यर्थियों का मोबाइल संशोधन शुरू कर दिया।
बेसिक शिक्षा परिषद की वेसाइट http://www.updatemarts.com पर अपना रोलनंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, हाईस्कूल रोलनंबर, फोटो पहचान पत्र (आईडी), माता का नाम, अपना नवीन/ संशोधित मोबाइल नंबर का विवरण भरकर संशोधन कर सकते हैं। संशोधन के बाद बाक्स में लिखा हुआ कोड टाइप करके विवरण के मिलान के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के लिए क्लिक करें। ओटीपी मिलने के बाद अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन का प्रिंट अपने पास अवश्य रख लें। यह काउंसलिंग के समय देखा जाएगा। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर में संशोधन के साथ 26 मई अंतिम तिथि तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। कहा जा रहा है कि शासन की ओर से मोबाइल नंबर में संशोधन का मौका अंतिम समय में देने से अभ्यर्थियों को गड़बड़ी का मौका नहीं मिल सकेगा।