फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates for the gathering of

शहर में रहा परीक्षार्थियों का जमावड़ा

Sun, 06 Sep 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Candidates for the gathering of
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर में रविवार को परीक्षार्थियाें का जमावड़ा हुआ। तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। इसकी वजह से जगह-जगह परीक्षार्थियों का झुंड दिखाई दिया। परीक्षा में कहीं से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा-2015 इलाहाबाद के अलावा लखनऊ, मेरठ और आगरा में हुई। इलाहाबाद में 6720 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिन्होंने 14 केंद्रों पर परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में हुई। रविवार को ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परिवहन निगम में परिचालकों के 1690 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


परीक्षा 32 जिलों के 1082 केंद्रों पर दिन में 10 से 12 बजे के बीच हुई। इलाहाबाद में 44 परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन 21 हजार पंजीकृत थे। दोनों परीक्षाओं पर निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। इनके अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रोबेशनरी तथा अलग-अलग क्षेत्र विशेषज्ञ अफसरों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा ऑनलाइन हुई। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल की ओर से 18 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में तकरीबन पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर तीन प्रश्न पूछे गए। एक प्रश्न में अभ्यर्थियों से उनका पूरा नाम बताने के लिए कहा गया था। अभ्यर्थियों से यह भी पूछा गया कि जिस समय डॉ.कलाम को दिल का दौरा पड़ा था वह किस विषय पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed