फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidate at the party celebrating the House to Revathy

रेवती को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर मना जश्न

Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Candidate at the party celebrating the House to Revathy
रेवती रमण स‌िंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव कुंवर रेवती रमण सिंह को राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को उनके अशोक नगर स्थित आवास पर जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। सपा से जुड़े विभिन्न संगठनों ने श्री सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने का स्वागत किया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को अशोक नगर स्थित श्री सिंह के घर के बाहर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक जुटे। दो बार सांसद, आठ बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में चार बार कैबिनेट मंत्री रहे श्री सिंह शाम को घर से बाहर आए तो कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, विधायक गामा पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, दुर्गा गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


सपा महानगर की सिविल लाइंस कैंप कार्यालय में अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर श्री सिंह को प्रत्याशी बनाने का स्वागत किया। इसमें डॉ.निसार अहमद, योगेश यादव, शाहिद प्रधान आदि शामिल थे। सपा युवजन सभा की रवींद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने भी श्री सिंह को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed