फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Came to ask for a vow with his wife, killed by drowning in the pond

Prayagraj News: पत्नी के साथ मन्नत मांगने आया था, तालाब में डुबो-डुबोकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Came to ask for a vow with his wife, killed by drowning in the pond
घूरपुर। बरौली स्थित मजार पर शनिवार को मो. आरिफ पत्नी तराना बानो (30) के साथ मन्नत मांगने आया था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हुई तो आरिफ बानो को घसीटते हुए समीप के तालाब पर ले गया और डुबो-डुबोकर मार डाला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बुजुआ सुआर नारीबारी का मोहम्मद आरिफ और तराना काफी देर तक मजार पर बैठे रहे। कहासुनी में अचानक वह आपा खो बैठा। उसे जबरदस्ती गहरे तालाब में लेकर कूद गया। जब वह तराना को बार-बार डुबो रहा था तो करमा कौंधियारा मार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घूरपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



सूचना पर चौकी प्रभारी उमाशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के कहने के बावजूद आरिफ तालाब से बाहर नहीं निकल रहा था। काफी समझाने-बुझाने के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर बाहर निकला। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी जसरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तराना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना तराना के मायके करछना के करेहा गांव से भी दर्जनों लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका तराना और आरोपी आरिफ के तीन बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed