{"_id":"6918ed4c93c51e83990d426d","slug":"call-it-assurance-day-not-solution-day-allahabad-news-c-407-1-br11001-8783-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: समाधान नहीं, आश्वासन दिवस कहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: समाधान नहीं, आश्वासन दिवस कहिए
विज्ञापन
बारा में एसडीएम प्रेरणा गौतम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। 187 शिकायती पत्रों में से सिर्फ चार का ही निस्तारण हो सका। अन्य फरियादियों को एक बार फिर आश्वासन देकर घर भेज दिया गया। वहीं, एसडीएम ने शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
समाधान दिवस में शंकरगढ़ के सुजीत कुमार ने बताया कि मिनी स्टेडियम की निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बाउंड्रीवॉल नहीं बनने से मैदान की सुरक्षा नहीं हो पाती है। लोग गंदगी कर देते हैं। अतरसुइया के विपिन मिश्रा ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की।
नेवादा के बड़कू निषाद ने बताया कि अगस्त में क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान लगी नाव के किराये का भुगतान नहीं किया जा सका है। किसान कल्याण संघ के आनंद मिश्रा ने क्षेत्र में अवैध सिलिका प्लांट और क्रेशर प्लांट की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
डेराबारी के आशीष मिश्रा ने आदिवासी बस्ती में विद्युतीकरण नहीं होने को लेकर ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया है। तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी ने शिकायती पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक चंदन, नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार, नायब तहसीलदार राकेश यादव, सीएचसी अधीक्षक जसरा अंकिता पांडे मौजूद रहीं।