फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Calendar of North central railway dedicated to Kumbh

रेलवे का कैलेंडर कुंभ को समर्पित, एनसीआर ने टी-18 ट्रेन को भी दी जगह

Tue, 25 Dec 2018 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Calendar of North central railway dedicated to Kumbh
संगम तट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का वर्ष 2019 का कैलेंडर इस बार कुंभ मेले को समर्पित हो गया है। एनसीआर के वर्ष 2019 के कैलेंडर में कुंभ मेले से जुड़ी तस्वीरें इस बार लगाई हैं। खास बात ये है कि इस कैलेंडर में रेलवे ने देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 को भी जगह दी है। 

विज्ञापन


एनसीआर प्रशासन की ओर से इस बार 15 हजार कैलेंडर को छापने का ऑर्डर दिया गया है। पिछले कई दिनों से इसकी डिजाइन बनाई जा रही थी। अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले को देखते हुए इसमें कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगाई गईं। इसमें संगम, संतों का शाही स्नान आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही कैलेंडर में टी-18 ट्रेन की तस्वीर भी है। 
विज्ञापन


पिछले दो वर्ष से तमाम जोनल रेलवे में एनसीआर ही अपनी लग्जरी ट्रेनों को कैलेंडर में स्थान देता रहा है। वर्ष 2017 के कैलेंडर में जहां गतिमान एक्सप्रेस को स्थान दिया गया था, वहीं  2018 के कैलेंडर में हमसफर एक्सप्रेस की तस्वीर लगाई गई। इस बार रेल प्रशासन ने टी-18 ट्रेन को कैलेंडर में स्थान दिया है। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed