फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister Siddharthnath Singh arrived to inspect the ration shop suddenly

राशन की दुकान का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
सार

  • अपने सामने ही तौलवाएं लोगों के राशन, राजरूपपुर में एक लाभार्थी को सौंपा राशन किट

विज्ञापन
Cabinet Minister Siddharthnath Singh arrived to inspect the ration shop suddenly
prayagraj news : राशन की दुकान का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को खुल्दाबाद, राजरूपपुर और सुलेमसराय स्थित सरकारी राशन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में अंगूठा लगवाए जाने की प्रक्रिया के साथ ही वहां दिए जाने वाले राशन को अपने सामने ही तौलवाया। दुकान पर रखे राशन रजिस्टर को भी उन्होंने देखा। उचित दर विक्रेताओं को उन्होंने सचेत किया कि राशन वितरण में किसी भी तरह की घटतौली नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन


 खुल्दाबाद में सुनील गुप्ता की उचित दर विक्रेता दुकान में आए हुए कार्डधारकों से सिद्धार्थनाथ ने बातचीत भी की। वहां लोगों से पूछा कि उन्हें पूरा राशन मिलता है की नहीं। यह भी कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि मेरे आने पर ही उन्हें पूरा राशन दिया जा रहा हो। इस दौरान कुछ महिलाओं ने यूनिट कटने की शिकायत की। इस पर सिद्धार्थ नाथ ने साथ चल रहे जिला पूर्ति अधिकारी और सप्लाई इंसपेक्टर को जांच करवाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


राजरूपपुर में साजिद अंसारी की दुकान पर जमा भीड़ देखकर सिद्धार्थ नाथ ने लोगों से कहा कि वह मास्क पहने और  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने अपने सामने तौल करवाकर एक लाभार्थी को राशन का किट भी सौंपा। इस मौके पर  जिला आपूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर अर्पिता उपाध्याय, पार्षद अमरजीत सिंह, महामंत्री रमेश पासी, गौरव गुप्ता, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed