फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet meeting on 29th January Date at Maha Kumbh mela 2019

कुंभ 2019: कैबिनेट बैठक में शामिल हो सकते हैं अमित शाह, तारीख पर असमंजस

Sat, 26 Jan 2019 01:05 AM IST
shubham अविनाशी श्रीवास्तव, अमर उजाला, प्रयागराज
अविनाशी श्रीवास्तव, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 26 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting on 29th January Date at Maha Kumbh mela 2019

कुंभ नगर में 29 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक सिर्फ स्थान ही नहीं, कई अन्य वजहों से भी खास होने जा रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी शामिल होने की उम्मीद है। वह बतौर सांसद आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आमंत्रित सदस्यों की सूची में अमित शाह का नाम शामिल है। हालांकि, प्रशासन को लिखित में अभी कुछ नहीं मिला है लेकिन, तैयार रहने के लिए जरूर कहा गया है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 31 जनवरी और एक फरवरी को होने वाले विश्व हिंदू परिषद के धर्म संसद में शामिल होंगे। इसी क्रम में उनके कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह 30 जनवरी को ही आ जाएंगे। हालांकि अभी भाजपा अध्यक्ष का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। एक-दो दिनों में फाइनल होने की उम्मीद है। ऐसे में यदि उनके शामिल होने की उम्मीद बनी तो कैबिनेट बैठक एक दिन आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन

आईसीसीसी में होंगी कैबिनेट बैठक, लंच टेंट सिटी में

कुंभ नगर में पहली बार होने जा रही कैबिनेट की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईसीसीसी) में होगी। वहीं मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री तथा अन्य सदस्यों के भोजन की व्यवस्था अरैल स्थित टेंट सिटी में होगी। शासन की ओर से कैबिनेट बैठक की बाबत अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है लेकिन सूचना विभाग के ट्विटर पर 29 जनवरी को बैठक की जानकारी दी गई है। इसके अलावा शासन के निर्देश पर जिला और मेला प्रशासन की ओर से भी बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है।


पहले अरैल स्थित टेंट सिटी में बैठक की घोषणा की गई थी मगर सुरक्षा तथा अन्य वजहों से अब आईसीसीसी में बैठक कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक मुख्य हॉल में होगी। इसे लेकर सेंटर में तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री तथा अन्य सदस्यों को टेंट सिटी तक सड़क मार्ग क्रूज दोनों ही माध्यम से ले जाने की तैयारी की जा रही है।


चूंकि लखनऊ से बाहर लंबे समय बाद बैठक हो रही है। इसके अलावा कुंभ की भव्यता और दिव्यता पूरे विश्व को आमंत्रित कर रही है तो लोकसभा चुनाव भी सामने है। ऐसे में यहां किसी बड़े फैसले की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि अभी एजेंडा तय नहीं है और न ही जिला तथा मेला प्रशासन से किसी तरह का प्रस्ताव या जानकारी मांगी गई है। इसलिए बैठक के बिंदु को लेकर अफसर अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री के अलावा आमंत्रित सदस्य होंगे शामिल

कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अन्य कैबिनेट मंत्री बतौर सदस्य शामिल होंगे। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव वित्त एवं न्याय भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा बैठक में शामिल बिंदुओं से संबंधित मंत्री, जनप्रतिनिधि, अफसर तथा अन्य लोग भी आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। अफसरों का कहना है कि इन्हें आमंत्रण शासन के स्तर पर ही भेजा जाएगा।


मुख्यमंत्री, मंत्री करेंगे संगम स्नान

कैबिनेट बैठक के लिए आ रहे मुख्यमंत्री, मंत्री तथा अन्य सदस्य संगम स्नान भी करेंगे। सूचना विभाग के ट्विटर पर जानकारी दी गई है कि सभी सदस्य स्नान करेंगे। इसके अलावा उनके अक्षयवट, हनुमान मंदिर दर्शन तथा मेला क्षेत्र के भ्रमण का कार्यक्रम भी संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed