फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By martyrdom became an inspiration Pdmdhar

शहादत देकर प्रेरणास्रोत बने पद्मधर

Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
By martyrdom became an inspiration Pdmdhar
याद क‌िए गए लाल पद्मधर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहीद लाल पद्मधर के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपाइयो की ओर से लाल पद्मधर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा के नगर संयोजक विजय मिश्र ने कहा कि शहीदों का बलिदान समाज को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर प्रभा शंकर पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्र, राम प्रकाश सिंह, मनु सिंह आदि मौजूद रहे। लाल पद्मधर की शहादत दिवस पर शुक्रवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनके बलिदान को याद किया गया। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के गांधी संस्थान में हुई गोष्ठी में भारत छोड़ो आंदोलन में गांधीजी और पद्मधर के योगदान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट तक तिरंगा मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद झंडा गिरने लगा, जिसे लाल पद्मधर ने थाम लिया। इस दौरान उन्हें गोली लग गई और वह शहीद हो गए। गोष्ठी को अतुल तिवारी, अखिलेश आदि ने संबोधित किया। परवीन जहां ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों ने पद्मधर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन पर हुई गोष्ठी में भी उनकी शहादत को याद किया गया। इससे पहले पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों तथा छात्र नेताओं ने पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, संजय तिवारी, रघुनाथ द्विवेदी, सुरेश यादव, दिनेश सिंह यादव, जिया कौनेन, अखिलेश गुप्ता, चंद्रिका पटेल, अरविंद, अजीत विधायक आदि मौजूद रहे। एसएफआई, आइसा, एआईडीएसओ आदि संगठनों की ओर से आयोजित गोष्ठी में लाल पद्मधर को याद किया गया। वक्ताओं का कहना था कि वर्तमान में छात्रों और युवाओं के सामने नई चुनौतियां हैं। गोष्ठी में विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए सतत संघर्ष की घोषणा की गई।


गोष्ठी में सुनील मौर्य, रुस्तम, पवन, भीम सिंह चंदेल, अभिषेक  फिरोज, राहुल आदि मौजूद रहे। छात्र युवा अधिकार मंच के बैनर तले छात्रों और युवाओं ने तिरंगा लेकर छात्रसंघ भवन से मार्च निकाला। छात्र पहले कलेक्ट्रेट स्थित शहादत स्थल पर पहुंचे और पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से वे मनमोहन पार्क स्थित समाधि स्थल पहुंचे। मार्च और इस दौरान हुई सभा में राजेश सिंह, अमरेंदु सिंह, बाबुल सिंह, गिरिजेश सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे। प्रगतिशील स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के अंबुज मौर्य, अभिषेक कुशवाहा, आलोक यादव, अमन शुक्ला आदि ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed