{"_id":"5f0c99516995c1126e26c528","slug":"businessman-crisis-on-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज कारोबारियों पर संकट, जीएसटीआर-4 पोर्टल नहीं हुआ अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज कारोबारियों पर संकट, जीएसटीआर-4 पोर्टल नहीं हुआ अपलोड
Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
विनोद सिंह
news desk amarujala prayagraj
news desk amarujala prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
नए नियम से बाजार खोलने का विरोध करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौरान शहर का कारोबार पहले ही पटरी से उतर गया है तो वहीं इस बीच वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट ने भी व्यापारियों को खासा परेशान कर रखा है। समाधान योजना के अंतर्गत आने वाले व्यापारियों को वर्ष 2019-20 का वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-4 15 जुलाई तक भरना है लेकिन सोमवार तक पोर्टल पर फॉर्म अपलोड नहीं हो सका। व्यापारी खासे परेशान हैं कि वह करें भी तो क्या करें।
दरअसल देशभर के 20 लाख से ज्यादा व्यापारियों को जीएसटीआर 4 दाखिल करना है। इसमें दो हजार से ज्यादा कारोबारी प्रयागराज के हैं । समाधान योजना के तहत व्यापारियों को प्रत्येक तिमाही पर सीएमपी 08 रिटर्न फाइल करना होता है और वर्ष के अंत में वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-4। लॉकडाउन लगने के पहले जीएसटीआर-4 की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी किंतु लॉकडाउन के कारण इसे बढ़ाकर सरकार द्वारा 15 जुलाई किया गया।
लेकिन 13 जुलाई तक पोर्टल पर जीएसटीआर 4 अपलोड नहीं हुआ। कारोबारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया की जब तक फॉर्म अपलोड नहीं होता तब तक व्यापारियों को भी यह नहीं पता कि उन्हें क्या-क्या जानकारी इसमें भरकर जमा करनी होगी। इस बारे में कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि 7 जुलाई को ही कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से ट्वीट के माध्यम से सीबीआईसी और जीएसटीएन नेटवर्क को इस खामी से अवगत कराया था।
विज्ञापन
जिस पर जवाब आया कि इस विषय का संज्ञान ले लिया गया है और इसे दूर करने तथा अंतिम तिथि को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अब तक ना तो फॉर्म अपलोड हुआ है और ना ही डेट बढ़ाने की कोई नोटिफिकेशन जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में दो हजार से ज्यादा व्यापारी इससे प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इसका रखरखाव करने वाले कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।