फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses will start next month for Madhya Pradesh, Delhi and Uttarakhand

मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए अगले माह शुरू होंगी बसें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Buses will start next month for Madhya Pradesh, Delhi and Uttarakhand
प्रयागराज। रोडवेज के प्रयागराज रीजन से अंतर्राज्यीय बसों का संचालन 1 जुलाई से होगा। रोडवेज प्रशासन ने इस माह अंतर्राज्यीय बसों का संचालन करने से इनकार कर दिया है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि प्रयागराज से दिल्ली के साथ उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए सीधी बस के लिए अभी लोगों को जुलाई माह तक का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा वर्तमान समय प्रयागराज रीजन के बस स्टेशनों से बसे तभी रवाना होगी जब उसमें न्यूनतम 20 यात्री सवार होंगे।
विज्ञापन
लॉकडाउन लगने के पूर्व प्रयागराज से दिल्ली मध्य प्रदेश के अमरकंटक ,रीवा , शहडोल, सागर एवं उत्तराखंड के हल्द्वानी आदि जिलों के लिए नियमित रूप से बसें संचालित हो रही थी। अनलॉक होने के बाद 1 जून से राज्य सरकार द्वारा बसों का संचालन तो शुरू किया गया लेकिन वह अभी प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए ही संचालित हो रही हैं। वर्तमान समय दिल्ली की बसें गाजियाबाद के कौशांबी तक एवं हल्द्वानी वाली बसें बरेली तक ही जा रही हैं । प्रदेश के बाहर के जिलों के लिए बस एक अब शुरू की जाए उसे लेकर आज क्षेत्रीय प्रबंधक टी के एस बिसेन कि लखनऊ स्थित रोडवेज के सीनियर अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। तय हुआ कि अंतर्राज्यीय बसों का संचालन अगले माह से शुरू किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों का लोड फैक्टर बहाने के लिए तय किया गया है कि जब तक एक बस में न्यूनतम 20 लोग ना बैठ जाए तब तक बस स्टेशन से बसों को रवाना नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एसी बसों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed