फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses will not allowed to enter in city on special days of magh mela festivals

प्रमुख स्नान पर्वों पर शहर में रहेगी बसों की नो एंट्री

Thu, 28 Nov 2019 03:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
Buses will not allowed to enter in city on special days of magh mela festivals
no entry

कुंभ मेले की तर्ज पर इस बार माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान शहर में रोडवेज बसों की नो एंट्री रहेगी। रोडवेज ने बसों के लिए दो अस्थायी बस स्टेशन बनाने की तैयारी की है। इसका निर्माण नैनी और झूंसी में किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रमुख स्नान पर्व पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी पर बसों की आवाजाही इन्हीं दोनों अस्थायी बस स्टेशन से होगी। इस अवधि में सिर्फ लखनऊ, फैजाबाद एवं कानपुर रूट की बसें ही सिविल लाइंस बस स्टेशन आ सकेंगी।
विज्ञापन


दरअसल कुंभ के दौरान यूपी रोडवेज ने झूंसी, नैनी, नेहरू पार्क के पास एवं फाफामऊ में अस्थायी बस स्टेशन बनाए गए थे। इस दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर इन्हीं बस स्टेशनों से बस का संचालन हुआ था। इस बार भी माघ मेला को मिनी कुंभ के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला अवधि में रोडवेज ने 1500 बस चलाने का एलान किया है। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर आदि रूट की बसों का संचालन झूंसी स्थित अस्थायी बस स्टेशन से होगा। इसी तरह मिर्जापुर, विंध्याचल, रेनूकूट, सोनभद्र, बांदा, महोबा, चित्रकूट जाने वाली बसें नैनी लेप्रेसी मिशन चौराहे से यात्रियों को मिलेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed