फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses will be available every 10 minutes for Ayodhya and Varanasi

Prayagraj News: अयोध्या और वाराणसी के लिए हर 10 मिनट पर मिलेंगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:24 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available every 10 minutes for Ayodhya and Varanasi
पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के लिए सड़क, रेल और वायुमार्ग से लाखों लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु अयोध्या और वाराणसी जा सकते हैं। इसी वजह से 13 एवं 14 जनवरी को यूपी रोडवेज ने इन दोनों शहरों के लिए हर दस मिनट में बस चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

वहीं, चित्रकूट और विंध्याचल के लिए हर 20 से 30 मिनट पर बसें चलाने का प्रस्ताव है। अगर भीड़ बढ़ती है तो प्रत्येक दस मिनट पर भी बसें चलाई जा सकती हैं। फिलहाल पहले स्नान पर्व के लिए अलग-अलग दस रीजन की बसों का आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अन्य राज्यों की भी बसें यहां आनी है। इसकी शुरुआत उत्तराखंड रोडवेज से हुई है। ऋषिकेश से प्रयागराज के बीच बस शुरू हो गई है। इसके अलावा कानपुर से प्रयागराज के बीच 45 एक्सप्रेस ट्रेनें यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी से भी 27 एक्सप्रेस ट्रेनें प्रयागराज के लिए चलेंगी। 13 जनवरी को एक दर्जन पैसेंजर और मेमू ट्रेन वाराणसी से प्रयागराज के बीच चलेंगी। प्रयागराज से कानपुर, बांदा के लिए तीन-तीन मेला स्पेशल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के लिए और सतना के लिए चार-चार मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

उधर, हवाई यात्रियों को भी विमानन कंपनियों ने कई विमानों का तोहफा दिया है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए 12 और 13 जनवरी पहली बार एक दिन में चार फ्लाइट संचालित होगी। इसी तरह मुंबई से तीन और बंगलूरू से दो विमान आएंगे।

---
आज से 15 जनवरी तक शटल बसों में मुफ्त सफर
शहर में चलने वाली शटल बसों में 12 से 15 जनवरी तक लोग फ्री सफर कर सकेंगे। स्नान पर्व पर शहर की सड़कों से वाहनों की भीड़ कम करने के उद्देश्य से ही शटल बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है। 12 जनवरी को 200 शटल बसें चलेंगी, जबकि 13 एवं 14 को 550 शटल बसें शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखाई देंगी। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी ने बताया कि 12 से शटल बसों में लोग फ्री सफर कर सकेंगे। यह व्यवस्था 15 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।

---
स्नान पर्व पर सभी प्रमुख होटलों में नो रूम
महाकुंभ के पहले स्नान पर्व के मौके पर शहर के सभी होटल तकरीबन फुल हो गए हैं। तमाम ट्रेवेल्स एजेंसी द्वारा भी होटलों की बुकिंग की जा रही है। होटलों का किराया भी आसमान को छू रहा है। कुछ होटलों में पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति पर एक-एक कमरे का किराया 20-20 हजार रुपये लिया जा रहा है। हालांकि कुछ होटल ऐसे भी है, जहां ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जा रही है। होटल पहुंचने के बाद ही बुकिंग की जा रही है।


--
ऑटो/ई-रिक्शा में दो किमी का किराया 10 रुपये (प्रति यात्री)
0 प्रयागराज जंक्शन से बैरहाना-20 रुपये, दारागंज-30, संगम-30, छिवकी-40, राजरूपपुर-15, करेली-20, कचेेहरी-20, तेलियरगंज-30
0 सिविल लाइंस से संगम-20 रुपये, रामबाग-10, अलोपीबाग-15, प्रयागराज छिवकी-40, सीएमपी-10, झूंसी-20, त्रिवेणीपुरम-25
0 शांतिपुरम से तेलियरगंज-10 रुपये, इविवि-15, संगम-30, चुंगी-30
0 गोविंदपुर से बैंक रोड - 15 रुपये, कचेहरी-20, रामबाग स्टेशन-45
0 बैंक रोड से कचेहरी - 10 रुपये, पानी की टंकी-30
0 रामबाग नया पुल से लेप्रोसी-10 रुपये, नैनी-15, घूरपुर-20, गौहनिया-30, करछना-30, छिवकी-20
0 प्रयागराज जंक्शन से मुंडेरा-10 रुपये, बमरौली-25, महगांव-30, मूरतगंज-40, सूबेदारगंज-20

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed