फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses to Vindhyachal will be available every 15 minutes during Navratri

Prayagraj : नवरात्र पर विंध्याचल के लिए हर 15 मिनट में मिलेगी बस, लखनऊ और पटना के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

Sat, 20 Sep 2025 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 05:15 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र पर जीरो रोड बस स्टेशन से हर 15 मिनट पर विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध रहेगी। भक्तों की सुविधा के लिए प्रयागराज और वाराणसी रीजन 200 बसें लगाएगा।

विज्ञापन
Buses to Vindhyachal will be available every 15 minutes during Navratri
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र पर जीरो रोड बस स्टेशन से हर 15 मिनट पर विंध्याचल के लिए बस उपलब्ध रहेगी। भक्तों की सुविधा के लिए प्रयागराज और वाराणसी रीजन 200 बसें लगाएगा। सामान्य दिनों में रोजाना 30 बसें विंध्याचल होते हुए मिर्जापुर के लिए चलती हैं। यूपी रोडवेज ने मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 65 बसें लगाएगा। इसमें 40 बसें प्रयागराज-विंध्याचल-मिर्जापुर रूट चलेंगी। पांच-पांच बसें प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल एवं कड़ाधाम-प्रयागराज- विंध्याचल और दस बसें प्रयागराज-विंध्याचल-वाराणसी के बीच चलेंगी। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि 22 सितंबर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होगा। भीड़ बढ़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी। बसें सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

मार्ग का नाम - बसों की संख्या
  • मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज : 40
  • मिर्जापुर-वाराणसी : 65
  • मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ : 25
  • प्रयागराज-विंध्याचल-वाराणसी : 10
  • मिर्जापुर-घोरावल : 05
  • मिर्जापुर-राबर्टसगंज : 30
  • मिर्जापुर-हनुमना : 05
  • प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल : 05
  • लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल : 05
  • बादशाहपुर-जंघई-विंध्याचल : 05
  • कड़ाधाम-प्रयागराज-विंध्याचल : 05

नवरात्र में पटना और लखनऊ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नवरात्र पर प्रयागराज जंक्शन व विंध्याचल के रास्ते पटना-प्रयागराज जंक्शन और मिर्जापुर-आलमबाग (लखनऊ ) स्पेशल ट्रेन चलेगी। दोनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रयागराज से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन (04112) का संचालन 22 सितंबर से एक अक्तूबर और छह अक्तूबर को सुबह 11:15 बजे होगा। ट्रेन नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर रुकते हुए रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी।

इसी तरह पटना से गाड़ी संख्या 04111 रात 9:00 बजे चलकर सुबह 6:20 बजे प्रयागराज आएगी। वहीं, मिर्जापुर से 04113 भी उक्त तिथि में शाम 4:05 बजे चलकर विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन (शाम 6:10-6:40 बजे), प्रयाग, कुंडा हरनामनगंज, ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावां, उतरेटिया रुकते हुए रात 11:25 बजे आलमनगर पहुंचेगी। आलमनगर से गाड़ी (04114) रात 1:00 बजे चलकर सुबह 5:25-5:30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं 8:00 बजे मिर्जापुर पहुंच जाएगी। इन दोनों ही ट्रेन में 12 कोच का मेमू रेक रहेगा। इसमें यात्रियों को आरक्षण करवाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed