{"_id":"682a3695f7227acd15091008","slug":"bus-brakes-fail-in-phulpur-three-vehicles-including-a-car-damaged-allahabad-news-c-407-1-sald1007-2626-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में बस का ब्रेक फेल, कार समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में बस का ब्रेक फेल, कार समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे में उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जब बरातियों से भरी एक बस का ब्रेक फेल हो गया। सामने से आ रही दो कार और सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मारते हुए बस ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा भिड़ी। जिससे घंटे भर से अधिक समय तक बराती तथा अन्य यात्री जाम में फंसे रहे।
प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर फूलपुर कस्बे में स्थित ओवर ब्रिज पर शाम करीब 7:30 बजे एक स्कूल बस बरातियों को लेकर मुंगरा बादशाहपुर की तरफ जा रही थी। ओवर ब्रिज की ढाल पर पहुंचते ही बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित हो गई। जिससे सामने से आ रहे कार चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार बस कार से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बस अप्पे और एक और कार में टक्कर मार दी। संयोग था कि बस ओवर ब्रिज के डिवाइडर से भिड़कर रुक गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
घंटे भर की मशक्कत के बाद हटाई बस
फूलपुर ओवर ब्रिज पर प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग के बीच बस खड़ी हो जाने से जाम लग गया। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम पुलिस बल के पहुंचे। घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह बस को किनारे कराया।