{"_id":"6d8e4a43799534fb2b493eb3bbbc2794","slug":"burned-the-effigy-of-the-chief-charge-against-staff-bajpaiyon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी चार्ज के विरोध में भाजपाईयों ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी चार्ज के विरोध में भाजपाईयों ने फूंका सीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। वाराणसी में साधु संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर अपनी नाराजगी सीएम का पुतला फूंककर जाहिर की।
भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में सीएम अखिलेश यादव का पुतला पार्टी कार्यालय के बाहर नन्हू पंडित, मनीष देव पांडेय, अमन पांडेय, हर्ष केशरी आदि की मौजूदगी में फूंका गया। दूसरी ओर घटना के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला सुभाष चौराहे पर फूंका। इस दौरान प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, अमित आलोक पांडेय, संदीप चौहान, राजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा नेता प्रवीण श्रीवास्तव और विहिप के जिला मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव की ओर से घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।