फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullies armed with sticks and pistols created a ruckus at the advocate's house.

प्रयागराज : दबंगों ने लाठी- डंडे व तमंचे से लैस होकर अधिवक्ता के घर पर मचाया तांडव

Thu, 22 Feb 2024 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 05:15 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के बरचनपुर गांव के रहने वाले छात्रपाल सिंह तहसील परिसर में वकालत करते हैं। आरोप है के उन्होंने अपने ही गांव के एक सार्वजनिक जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण के बारे में सूचना संबंधित तहसील के अधिकारियों को दिया था।

विज्ञापन
Bullies armed with sticks and pistols created a ruckus at the advocate's house.
पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील में वकालत करने वाले एक वकील के घर पर चढ़े दबंगों ने मचाया तांडव। वकील के शिकायत पर बार एसोसिएशन सोरांव के पदाधिकारियों के साथ भुक्तभोगी वकील ने थाने पहुंचकर दबंग किस्म के आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सोरांव थाना क्षेत्र के बरचनपुर गांव के रहने वाले छात्रपाल सिंह तहसील परिसर में वकालत करते हैं।

विज्ञापन


आरोप है के उन्होंने अपने ही गांव के एक सार्वजनिक जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण के बारे में सूचना संबंधित तहसील के अधिकारियों को दिया था। जिससे खुन्नस खाएं गांव के ही दबंग किस्म के राम प्रकाश समेत तकरीबन दर्जन भर दबंगों ने लाठी-डंडा तमंचा लेकर गाली

विज्ञापन

गलौज देते हुए वकील के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने वकील के घर के बाहर रखे छप्पर को गिरा दिया और घर में घुस कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आराेप है कि महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। धमकी देते हुए कहा कि विपक्षी पक्ष से यदि किसी मामले व मुकदमे में पैरवी किया तो तुम्हारे साथ तुम्हारे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा। जिससे वकील और उसका परिवार डरा सहमा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामलों को लेकर भुक्तभोगी अधिवक्ता ने सोरांव तहसील पहुंचकर आपबीती बार एसोसिएशन के पदाधिकारी को बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बार के पदाधिकारी समेत भुक्तभोगी वकील ने सोरांव थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कि जा रह है जिसके पाश्चत कार्रवाही की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed