फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullet riding youths opened fire in front of police booth in broad daylight

Prayagraj News: दिनदहाड़े बुलेट सवार युवकों ने पुलिस बूथ के सामने की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bullet riding youths opened fire in front of police booth in broad daylight
थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार की दोपहर झूंसी पुलिस बूथ के सामने हुई गोलीबारी से खलबली मच गई। मनबढ़ युवकों द्वारा दो राउंड चलाई गई गोली से अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों का करेली के युवक के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोली चलने की बात कही जा रही है। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। शाम को पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में ढाई बजे झूंसी स्थित पुलिस बूथ के सामने एक चाय की दुकान पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रणविजय, विनीत, अमित और सुभाष समेत अन्य युवकों के साथ बैठे थे। रणविजय के मुताबिक तभी हाईवे पर झूंसी शहर जाने वाली लेन पर करेली के तीन युवक बुलेट से पहुंचे। उनमें से एक युवक सड़क पार कर दूसरी लेन पर आया, दो राउंड फायरिंग की और धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर झूंसी पुलिस पहुंची। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। मौके से पुलिस को कारतूस के खोखे भी मिले हैं। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार को करेली के युवक से इनका विवाद हुआ था। उसी विवाद में फायरिंग की गई। पुलिस बूथ चौराहे पर लगे सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

गोलीबारी में बाल-बाल बचा नारियल पानी विक्रेता
झूंसी। नारियल विक्रेता जीतेंद्र ने मंगलवार को भी पुलिस बूथ के सामने बस स्टैंड के पास नारियल पानी का ठेला लगा रखा था। तभी अचानक चली गोली से वह भी घबरा गया। उसके पास से एक गोली गुजरी तो वह सहम गया। इसके बाद परिजनों ने उसे घर भेज दिया था।
बोले अफसर
घटना की जानकारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैंं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विमल किशोर मिश्र एसीपी झूंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed