फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozers will run on the accused, action will be taken against the Goondas Act

कीडगंज बवाल पर सीएम सख्त : आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर, होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sat, 01 Jan 2022 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 08:44 PM IST
सार

सीएम तक पहुंचा कीडगंज में हुए बवाल का मामला, नंदी ने दी घटना की जानकारी, सीएम ने कहा अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो उसकी सात पुश्तें रखेंगी याद।

विज्ञापन
Bulldozers will run on the accused, action will be taken against the Goondas Act
Prayagraj News : कीडगंज बवाल मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार की सुबह उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नंदी ने सीएम को कीडगंज इलाके में संदीप गुप्ता, विशाल गुप्ता समेत चार लोगों पर हुई फायरिंग के बाद विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई  विशाल गुप्ता उर्फ राजन की मौत की घटना के बारे में जानकारी दी। नंदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर सीएम ने संबंधित अफसरों से इस मामले में रिपोर्ट मांगते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


 सीएम से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री नंदी ने बताया कि सीएम ने कहा कि  अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। सीएम ने यह भी कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह गुंडा-माफिया हो या फिर कोई सरकारी कर्मचारी। अपराधी से अपराधी की तरह ही निबटा जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई उसके खिलाफ की जाएगी।

विज्ञापन

सीएम ने मांगी पूरे मामले की रिपोर्ट
प्रयागराज के कीडगंज निवासी व्यापारियों पर फायरिंग और हत्या के मामले में जो भी दोषी हैं, उनके घरों पर बुल्डोजर चलाने के साथ ही गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। नंदी के मुताबिक पूरे प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले गुंडों, माफियाओं, बदमाशों के साथ ही इस तरह की प्रवृत्ति वाले अन्य लोगों की भी अब खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि कीडगंज में हुई घटना के बारे में वह भी पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed