कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नकली सैनिटाइजर को सीज कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली के सामने मार्केट में गोपीनाथ रूप प्रसाद के नाम से सेंट और सुगंधित तेल की दुकान में नकली सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर गोविंद लाल गुप्ता के साथ छापा मारा। वहां 207 शीशियां हैंड सैनिटाइजर की शीशियों में रैपर लगा हुआ था। 18 शीशियों में रैपर नहीं लगा था।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसके अलावा 392 ढक्कन और रैपर व 218 नोजर बरामद हुआ। इन शीशियों पर 160 रुपये एमआरपी लिखा हुआ था। ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच के बाद बताया कि सैनिटाइजर नकली है और दुकानदार को इसे बनाने का लाइसेंस भी नहीं है। ड्रग इंस्पेक्टर गोविंद लाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दुकानदार संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर नकली सैनिटाइजर और मास्क बनाने को वालों को पकड़ा जा रहा है। अगर किसी को पता चले तो पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दें।
3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ज्यादा कीमत पर मास्क बेचा तो कार्रवाई
ड्रग इंस्पेक्टर गोविंद लाल ने बताया कि टू प्लाई मास्क आठ रुपये, थ्री प्लाई मास्क दस रुपये तथा 100 एमएल का सैनिटाइजर 50 रुपये से अधिक नहीं बेचा जाएगा। इससे अधिक दामों पर बिक्री कालाबाजारी मानी जाएगी। मास्क और सैनिटाइजर करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े जाने पर सभी वस्तुएं सीज कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगीं।