Budget 2023 : रेल ढांचा दुरुस्त करने के लिए यूपी पर खास मेहरबानी, पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा मिला बजट
कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता वाया लखनऊ है। इसी वजह से इस बार केंद्र सरकार के आम बजट में पिछली बार की तुलना में रेलवे को तकरीबन दोगुना बजट मिला है। इस बजट में यूपी के खाते में खास तौर से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को कितना मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता वाया लखनऊ है। इसी वजह से इस बार केंद्र सरकार के आम बजट में पिछली बार की तुलना में रेलवे को तकरीबन दोगुना बजट मिला है। इस बजट में यूपी के खाते में खास तौर से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को कितना मिला, इसकी पुष्टि पिंक बुक से ही होगी। लेकिन माना जा रहा है कि मोदी सरकार 2.0 के इस अंतिम पूर्ण बजट से यूपी का हिस्सा सर्वाधिक है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया है। पिछले बजट में यह राशि 1.40 लाख करोड़ रुपये थी। यानी कि पिछली बार की तुलना में इस बार एक लाख करोड़ ज्यादा का बजट रेलवे के खाते में आया है।
इस भारी भरकम बजट से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य ही प्राथमिकता के आधार पर करवाएगा। एनसीआर की बात करें तो पिछली बार उसके खाते में 51 अरब रुपये आए थे। इस बार यह रकम सौ अरब रुपये पार होने की उम्मीद है। इस रकम से यहां मुख्य रूप से कवच का काम होगा, क्योंकि इस वर्ष के अंतिम तक दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा की जानी है। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल केे पुनर्विकास के लिए भी बजट मिलना तय है। क्योंकि इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
साथ ही प्रयागराज मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत भी प्रत्येक स्टेशन के विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। इस योजना के तहत एनसीआर के तीन मंडल के 46 स्टेशनों का विकास होना है। वहीं फाफामऊ से जंघई के बीच दोहरीकरण का काम भी रफ्तार पकड़ेगा। प्रयागराज के सूबेदारगंज में बनाए जाने वाले रेलफ्लाई ओवर एवं जंक्शन से बम्हरौली के बीच चौथी लाइन का भी काम भी अब शुरू होगा।
जंक्शन के यार्ड की रिमॉडलिंग एवं निरंजन रेल ब्रिज के चौड़ीकरण का बजट भी एनसीआर की पिंक बुक में मिलने की उम्मीद रेलवे अफसरों ने जताई है। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डाॅ. अमित मालवीय के अनुसार बजट के बाद अब पिंक बुक का इंतजार है। पिंक बुक में ही एनसीआर में होने वाले कार्यों का उल्लेख रहेगा।