{"_id":"5ccdf3b4bdec22078a1fb601","slug":"btech-student-wished-for-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में नाकामी पर दी थी बीटेक छात्र ने जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में नाकामी पर दी थी बीटेक छात्र ने जान
Sun, 05 May 2019 01:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
mnnit
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ने वाले बीटेक के छात्र के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर बिजनौर चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि प्यार में नाकामी के चलते उसने यह कदम उठाया।
एमएनएनआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अनिल कुमार का शव शुक्रवार रात बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह मूल रूप से बिजनौर के धामपुर का रहने वाला था। केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा अनिल विवेकानंद हॉस्टल के कमरा नंबर 337 में रहता था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने रात में ही उसके कमरे की तलाशी ली। वहां किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, हॉस्टल सूत्रों की मानें तो प्यार में मिली नाकामी के चलते ही उसने यह कदम उठाया।
मृतक छात्र पूर्व में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा को पसंद करता था। दोनों ने इंटर तक की पढ़ाई साथ की। जन्मदिन पर 30 अप्रैल को अनिल उससे मिलने कानपुर भी गया था। वहां उसने छात्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने नकार दिया। इसके बाद वह वापस लौट आया, लेकिन तब से ही बेहद तनाव में था। सूत्रों की मानें तो हॉस्टल प्रशासन को उसके मोबाइल में एक ऑडियो भी मिला है, जिससे साफ है कि प्यार में नाकामी को लेकर वह बेहद परेशान था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह परिवारवाले भी आ गए। घटना के बाबत वह कुछ नहीं बता सके। पिता हेमराज मर्चरी के बाहर खड़े बिलखते रहे। बड़ा बेटा राजकुमार उन्हें ढांढस बंधाता रहा। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। शाम चार बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बिजनौर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वह कुछ देर के लिए शिवकुटी थाने पहुंचे। जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से जांच का आश्वासन दिया।
मोर्चरी पहुंचे मृतक छात्र के भाई राजकुमार ने पुलिस व कॉलेज प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। एचबीटीआई कानपुर से बीटेक कर रहे राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर वह सुबह ही शिवकुटी थाने पहुंचे। लेकिन उचित जानकारी देने की बजाय पुलिसकर्मी उसे इधर-उधर दौड़ाते रहे। उधर, पोस्टमार्टम के बाद वह संस्थान जाकर अनिल के साथी छात्रों से भी बात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस व संस्थान प्रशासन ने ऐसा नहीं करने दिया। राजकुमार ने बताया कि वह इस मामले में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगे।