{"_id":"5748a1184f1c1b2f2d693119","slug":"btech-diploma-in-second-place-mrintyunjay","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक डिप्लोमा में मृंत्युंजय को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक डिप्लोमा में मृंत्युंजय को दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बीटेक
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के इंजीनियरिंग कालेज में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी संगम के मेधावियों के लिए निराश करने वाला रहा। बीटेक के साथ एमबीए, एमसीए समेत कई पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट में इलाहाबाद का कोई भी विद्यार्थी शामिल नहीं है। बीटेक में टॉप 10 में भी इलाहाबाद का कोई नहीं है। हालांकि, डिप्लोमा के बाद बीटेक के लिए हुई प्रवेश परीक्षा तथा बीएफए, बीएफएडी आदि पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट में यहां के अभ्यर्थियों ने स्थान बनाया है।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से शुक्रवार को घोषित परिणाम में डिप्लोमा के बाद बीटेक में दाखिले के लिए हुई परीक्षा में शामिल इलाहाबाद के मृंत्युजय वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। बीएफए में शिखा पाल तथा बीएफएडी में प्रांश्री गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बी.फार्मेसी में राहुल अग्रवाल चौथे स्थान पर रहे। एमसीए (लैटरल इंजीनियरिंग) में यहां के विशाल सिंह को पांचवां स्थान मिला है। बी.आर्क, बी.फार्मा (डिप्लोमा फार्मेसी), बी.टेक बायोटेक, बीटेक लैटरल इंजीनियरिंग बीएससी ग्रेजुएट, बीटेक एजी की टॉप मेरिट में इलाहाबाद का कोई अभ्यर्थी शामिल नहीं है।