फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BTC will enter more than 80 thousand seats

बीटीसी की 80 हजार से अधिक सीटों पर होगा प्रवेश

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
BTC will enter more than 80 thousand seats
टीचर - फोटो : demo pic
प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में बीटीसी 2015-16 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से मई में आवेदन मांगे जाने की तैयारी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश सरकार से मई में आवेदन मांगे जाने के संबंध में अनुमति मांगी गई है। प्रदेश में इस समय 63 डायट सहित 1034 निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए मई के पहले सप्ताह में आवेदन जारी होने की संभावना है। इसमें 80 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बीटीसी कॉलेजों में सरकारी डायट में कुल 10450 सीटें तथा निजी बीटीसी कॉलेजों में कुल 51700 सीटें उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार की ओर से 376 नए बीटीसी कॉलेजों को 13 अप्रैल को मान्यता देने के लिए बैठक बुलाई गई है। इनमें प्रत्येक कॉलेज में 50-50 सीटों को मिलाकर कुल 18800 सीटें बढ़ जाएंगी। इनको मिलाकर सीटों की कुल संख्या 80950 हो जाएंगी। रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद उनके कार्यालय की ओर से मई के पहले सप्ताह में बीटीसी-2015-16 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed