फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BTC will continue to form in the first week of May

मई के पहले सप्ताह में जारी होगा बीटीसी फार्म 

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
BTC will continue to form in the first week of May
टीचर - फोटो : file photo
प्रदेश सरकार की ओर से 381 नए बीटीसी कॉलेजों को चलाने की अनुमति मिलने के बाद अब बीटीसी की 19050 सीटें बढ़ जाएंगी। सरकार की ओर से बीटीसी प्रवेश परीक्षा 2015-16 के लिए प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। परीक्षा नियामक की ओर से मई के पहले सप्ताह में आवेदन जारी होने के साथ मई के दूसरे सप्ताह से फार्म भरा जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ प्रदेश के 63 डायट सहित 1034 निजी बीटीसी कॉलेजों सहित 381 नई मान्यता वाले बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। निजी मान्यता वाले कॉलेजों में बीटीसी की 50-50 सीटें आवंटित की गई हैं। जबकि सरकारी कॉलेजों में प्रत्येक में दो-दो सौ सीटें हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में बीटीसी सत्र 2015-16 में प्रवेश के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई थी। रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक नवल किशोर ने बताया कि सरकार ने बीटीसी 2015-16 के लिए मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बीटीसी कॉलेजों में सरकारी डायट में कुल 10450 सीटें तथा निजी बीटीसी कॉलेजों में कुल 51700 सीटें उपलब्ध हैं। 381 नए कॉलेजों की मान्यता के बाद अब कुल मिलाकर 19050 सीटें बढ़ जाएंगी। इनको मिलाकर सीटों की कुल संख्या 82200 सीटें हो जाएंगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है। उनके कार्यालय की ओर से मई के पहले सप्ताह में बीटीसी-2015-16 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed