फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BTC cutoff for admission to colleges 26

बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए कटऑफ 26 तक

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में काउंसलिंग एवं प्रमाण पत्रों की जांच के बाद प्रवेश के लिए 26 अगस्त तक कटऑफ जारी किया जाएगा। जिले में 1900 बीटीसी सीटों के सापेक्ष 10 हजार अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग करवाई है। प्रदेश में 1425 निजी बीटीसी कॉलेजों सहित 63 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवेश होगा। निजी बीटीसी कॉलेजों की ओर से मनमानी फीस वसूली को देखते हुए शासन ने उनकी फीस डायट में जमा करने का आदेश दिया है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में बीटीसी प्रवेश के लिए काउंसलिंग करवाई गई। सोमवार को काउंसलिंग पूरी हो गई। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश के सभी डायट की ओर से 26 व 27 अगस्त तक प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया जाएगा। कटऑफ जारी होने के साथ प्रवेश की तिथि भी घोषित की जाएगी। प्रवेश में पहले सरकारी कॉलेजों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed