{"_id":"57912a204f1c1b3e12c4bb0f","slug":"bsp-workers-posed-for-photographs-in-front-of-the-engine-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों ने खड़े इंजन के सामने खिंचवाई फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों ने खड़े इंजन के सामने खिंचवाई फोटो
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पब्लिसिटी के लिए तमाम राजनीति दलों के नेता एवं कार्यकर्ता कुछ भी करने को तैयार हैं। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भी बृहस्पतिवार को ऐसा ही कमाल किया। भाजपा के एक नेता की ओर से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने ‘रेल रोको’ का शार्टकट पेश किया। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए वे निरंजन रेल पुल पर खड़े सिर्फ इंजन पर चढ़ गए। यहां उन्होंने फोटो सेशन कराया, नारेबाजी की और अपनी पीठ थपथपाते हुए चले गए।
प्रदर्शन करने वालों ने इस बात की भी तसदीक नहीं की कि खड़े इंजन में ड्राइवर भी है या नहीं। दरअसल जिस खाली इंजन पर चढ़कर बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी फोटो खिंचवाई, वह शंटिंग के लिए निरंजन ब्रिज के पास खड़ा था। उसमें पीछे गुड्स या पैसेंजर ट्रेन के रैक भी नहीं जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करने वाले सीएमपी डिग्री कालेज के छात्र थे।