{"_id":"57912b404f1c1b7a41c4be06","slug":"bsp-worker-fierce-offensive-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के बसपाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती पर बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर बसपाइयों ने बृहस्पतिवार को जमकर आक्रोश जताया। नूरउल्लाह रोड पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया गया और बीजेपी अध्यक्ष का पुतला जलाकर टिप्पणी करने वाले नेता को जेल भेजने की मांग की गई। इसके चलते थोड़ी देर आवागमन भी प्रभावित हुआ।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद ने आरोप लगाया कि बीएसपी सुप्रीमो के खिलाफ प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के इशारे पर ऐसा कराया गया। ऐसे लोग दलित की बेटी की लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने टिप्पणी करने वाले नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर ऐसा नहीं किया गया तो बीएसपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इस मौके पर फिरोज अहमद, फैसल खान, फैजी अंसारी, अर्सलान चौहान, सदफ रिजवी, रमीज अहमद अंसारी, शबी आरिफ, जहीर अब्बास आदि मौजूद रहे। उधर, मानव जागृति विकास समिति ने भी अभद्र टिप्पटणी की निंदा की। कटरा स्थित समिया माई मंदिर के पार्क में हुई बैठक में ऐसी टिप्पणी से दलित समाज अपमानित हुआ है। बैठक में सुनील राजपासी, प्रमोद भारतीय, नागेंद्र सिंह, गुड्डू पासी, हैदर सुल्तान, रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुजरात के ऊना में दलितों के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को आक्रोश जताया। हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करते हुए बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना की। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. असलम ने कहा कि जिस तरह ये गुजरात में दलितों पर अत्याचार हुआ है, उससे रूह कांप जाती है। उन्होंने मोदी सरकार को जुमलों की सरकार बताई। कहा कि उनके सहयोगी बेलगाम हो गए हैं।
उन्होंने दलितों पर हो रहे हमले पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर जयशंकर मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, इरशाद उल्ला, डॉ. बीके दीक्षित, गुल्लू गांधी, संत प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। गुजरात की घटना पर कांग्रेसी नेता किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी आदि ने भी आक्रोश जताया है। भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) ने भी गुजरात की घटना पर आक्रोश जताया है। पार्टी सदस्यों ने शुक्रवार को इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।