फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP Allahabad

चिंतामणि बसपा के नए जिलाध्यक्ष बने, आरके गौतम हटाए गए

Sat, 31 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
BSP Allahabad
राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पांच दिन में फेरबदल
विज्ञापन

प्रयागराज। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी से चार पदाधिकारियों के निष्कासन की गलत सूचना देने को गंभीरता से लेते हुए पांच दिन पहले गठित जिला कमेटी में फेरबदल कर दिया। उन्होंने आरके गौतम को हटाकर चिंतामणि वर्मा को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त नगर और जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष बदले गए हैं। नगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद अपने पद पर बने रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज लखनऊ, इलाहाबाद, मिर्जापुर मंडल भीव राव अंबेडकर ने इसकी जानकारी दी। जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों में चिंतामणि वर्मा अध्यक्ष, संदीप कुशवाहा उपाध्यक्ष, बुद्धि प्रकाश पासी महासचिव, कोषाध्यक्ष शीलू शुक्ला, जिला संयोजक बवीएफ मुके श बाबू और इंद्रभान गौतम होंगे।
विज्ञापन

नगर कमेटी में चौधरी सईद अहमद अध्यक्ष, रविंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, महासचिव अतुल कुमार टीटू, सचिव विनय पासी और संतोष हेला कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। अब तक नगर कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे शीलू शुक्ला को इसी पद पर जिला कमेटी में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 घंटे में ही अजय, अनिल समेत पांच पदाधिकारियों की बसपा में वापसी
बसपा से बृहस्पतिवार को निष्कासित किए गए चार पदाधिकारियों की 12 घंटे में घर वापसी हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर मुख्य जोन इंचार्ज भीम राव अंबेडकर ने जिलाध्यक्ष आरके गौतम को पदमुक्त करते हुए जिला प्रभारी बसपा भाईचारा कमेटी के अजय पासी, अनिल गौतम, सोरांव विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता और बीवीएफ के विस संयोजक पंकज गौतम और इस्लाम अली को पार्टी में वापस लेने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पदाधिकारियों को गलत तरीके से पार्टी से निष्कासित कर सूचना सार्वजनिक की गई। सभी को पार्टी में पूर्ववत स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed