फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSc finish entering , BA Merit kernel

बीएससी में प्रवेश खत्म, बीए की मेरिट गिरी

Sat, 11 Jul 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
BSc finish entering , BA Merit kernel
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शोध तथा पढ़ाई की स्थिति किस कदर पटीरी सेे उतर गई है इसका अनुमान प्रवेश प्रक्रिया से ही लगाया जा सकता है। शोध कार्यक्रम में अभी पिछले साल का प्रवेश नहीं हुआ है। हिन्दी विभाग में विवाद की वजह से क्रेट-2014 का साक्षात्कार अब होने जा रहा है। विभागाध्यक्ष की ओर से 21, 22 और 23 जुलाई को साक्षात्कार की घोषणा की गई है। साक्षात्कार दिन में 11 से दो बजे के बीच विभाग में होगा।
विज्ञापन


बीएससी में प्रवेश खत्म, बीए की मेरिट गिरी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी गणित, जीव विज्ञान और गृह विज्ञान में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसी के साथ तीनों पाठ्यक्रमों की सभी सीटें फुल हो गईं और प्रवेश बंद हो गया है। बीए में अभी सीटें खाली हैं। इनके लिए मेरिट गिराई गई है। प्रवेश 12 और 14 जुलाई को होंगे।
विज्ञापन


बीए में प्रवेश
12 जुलाई : सभी वर्ग के 120 और ओबीसी के 86 या इससे अधिक अंक
14 जुलाई : एससी के 40 या इससे अधिक अंक तथा एसटी सभी। पीएच, खेल और शिक्षक-कर्मचारी कोटे का प्रवेश भी।

बीएफए, बीपीई, बी.म्यूज, बीएस में 14 को प्रवेश
बीएफए : ओबीसी के 202 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी का प्रवेश 14 जुलाई को।  शिक्षक-कर्मचारी कोटे का भी प्रवेश 14 को।
बीपीई : एसटी के सभी तथा शिक्षक और कर्मचारी कोटा का प्रवेश 14 जुलाई को
बी.म्यूज  : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी का प्रवेश 14 को
बीएस: जीडीएस : प्रवेश परीक्षा में शामिल का प्रवेश 14 को


विवि में पीएच कोटा का प्रवेश
- बीएड और एमबीए प्रथम वर्ष में पीएच कोटे के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 14 जुलाई को दिन में दो बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित होना है। एलएलबी और बीए के छूटे अभ्यर्थियों को भी उसी दिन बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमपी में आज का कटऑफ
बीए : सभी वर्ग के 40 और एससी के 20 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी

एडीसी कीडगंज परिसर में आज प्रवेश
बीकॉम  (केवल छात्र) : ओबीसी के 79 या इससे अधिक अंक तथा एससी के सभी
बीएससी (छात्र-छात्रा) : सभी वर्ग के 108 और ओबीसी के 98 या इससे अधिक अंक तथा पीएच एवं कश्मीरी विस्थापित।

बीए : सभी

एडीसी जीरोरोड में आज प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्राएं) : एससी की सभी
बीए (केवल छात्राएं) : सभी

ईश्वर शरण में आज का कटऑफ
बीए : सभी वर्ग के 40 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी
बीकॉम : ओबीसी के 90 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी। खेल, पीएच और शिक्षक-कर्मचारी कोटा।
बीएससी (गणित) : ओबीसी के 80 या इससे अधिक अंक तथा एससी और एसटी के सभी। रसायन विज्ञान और प्रतिरक्षा अध्ययन विषय में सीट नहीं है।

जगत तारन के बीकॉम में प्रवेश 13 को
- ओबीसी की 95 या इससे अधिक अंक तथा एससी की सभी

एसएस खन्ना के बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए द्वितीय कटऑफ जारी कर दिया गया है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को 10 से 13 जुलाई के बीच प्रवेश लेना है। कला वर्ग में सामान्य की 203, ओबीसी की 198 और एससी की 121 या इससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं का प्रवेश होगा। विज्ञान वर्ग में सामान्य की 211, ओबीसी की 187 और एससी की 105 या इससे अधिक पाने वाली छात्राओं का प्रवेश होगा। वाणिज्य वर्ग में सामान्य की 251 और एससी 135 या इससे अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को बुलाया गया है। ओबीसी की सीट फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed