फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   brothers who came to the maternal grandmother's house in Prayagraj from Noida died due to drowning in the river.

Prayagraj : ननिहाल आए दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 30 May 2022 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 May 2022 01:04 PM IST
सार

विमलेश कुमार मिश्र धूमनगंज के गंगा विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी बेटी निशा की शादी अरविंद कुमार दुबे से हुई है जो नोएडा में सिविल इंजीनियर हैं। परिवार गाजियाबाद के लोनी में रहता है। छुट्टियां होने निशा कुछ दिनों पहले ही अपने दोनों बेटों आयुष व निर्मल को लेकर पिता के घर आई थीं।

विज्ञापन
brothers who came to the maternal grandmother's house in Prayagraj from Noida died due to drowning in the river.
Prayagraj News : धूमनगंज में गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज के भागलपुरवा गांव के पास नहाते वक्त दो मासूम सगे भाई आयुष(14) व निर्मल दुबे(11) गंगा नदी में डूब गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन जब तक दोनों को निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चे कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर अपनी मां के साथ नोएडा से धूमनगंज स्थित ननिहाल में आए थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव सौंप दिए गए।

विज्ञापन

 


विमलेश कुमार मिश्र धूमनगंज के गंगा विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी बेटी निशा की शादी अरविंद कुमार दुबे से हुई है जो नोएडा में सिविल इंजीनियर हैं। परिवार गाजियाबाद के लोनी में रहता है। छुट्टियां होने निशा कुछ दिनों पहले ही अपने दोनों बेटों आयुष व निर्मल को लेकर पिता के घर आई थीं। सोमवार सुबह वह अपनी बहन अंजू व उसके दो बच्चों अमन व गुड्डू के साथ अपने दोनों बेटों को लकर भागलपुर गांव के पास गंगा नदी में नहाने पहुंच गई।

विज्ञापन

 


नहाते वक्त ही निर्मल अचानक गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देख आयुष उसे बचाने के लिए बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में चला गया। दोनों को डूबता देख मां व मौसी ने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए और फिर सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। जानकार पर जल पुलिस को भी बुलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

brothers who came to the maternal grandmother's house in Prayagraj from Noida died due to drowning in the river.
Prayagraj News : धूमनगंज में दो बच्चों के गंगा में डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

घंटे भर की मशक्कत के बाद खोजा जा सका शवकरीब एक घंटे बाद जल पुलिस के जवान पहुंचे और फिर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पहले निर्मल और फिर कुछ देर बाद आयुष को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

brothers who came to the maternal grandmother's house in Prayagraj from Noida died due to drowning in the river.
Prayagraj News : धूमनगंज में दो बच्चों के नदी में डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

मौसेरे भाई को बचाने में डूबे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाई अपने मौसेरे भाई अमन(5) को बचाने के चक्कर में गहराई में जाकर डूब गए। दरअसल चारों बच्चे एक साथ नहा रहे थे तभी अमन गहराई में चला गया। यह देख निर्मल और आयुष उसे बचाने के लिए बढ़े। उन्होंने अमन को तो हाथ पकड़कर बाहर निकाल लिया लेकिन खुद गहराई में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए। घटना के बाद अमन व उसका भाई गुड्डू भी सदमे में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed